फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक 'सिद्धू ये भी, जिनकी याचिका पर SC ने बैन किए शराब के ठेके

Tue, 04 Apr 2017 09:17 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Apr 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
wheelchair man harman sidhu behind supreme court order on liquor ban and shops
हरमन सिद्धू
व्हीलचेयर पर बैठे इस शख्स को देखिए। इनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शराब और हाइवे किनारे बने शराब के ठेके बैन किए। जानिए कैसे किया ये काम।
wheelchair man harman sidhu behind supreme court order on liquor ban and shops
हरमन सिद्धू
ये शख्स चंडीगढ़ का रहने वाला है और नाम है हरमन सिद्धू। 47 साल के इस विकलांग शख्स की याचिका पर शहर के जिस शख्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे और उसके 500 मीटर के दायरे में स्थित होटलों में शराबबंदी का आदेश दिया, लेकिन अबउन्हें पिछले दो दिनों से शराब माफिया की तरफ से धमकी भरी कॉल्स आने लगी हैं। दिन भर में करीब 20-25 कॉल आ जाती हैं।
wheelchair man harman sidhu behind supreme court order on liquor ban and shops
हरमन सिद्धू
इस पर सिद्धू का कहना है कि वे इनसे डरने वाले नहीं है। उनके लिए यह कोई नई बात नहीं। वे इससे पहले राजस्थान में भी नशे के खिलाफ लड़ चुके हैं। सिद्धू का कहना है कि कॉल करने वाले इशारों-इशारों में धमकाते हैं। कभी महाराष्ट्र से कोई बात करता है तो कभी बंगाल से। हरियाणा-पंजाब और राजस्थान से आने वाली कॉल्स की तो कोई गिनती नहीं। 1 अप्रैल को उन्हें 22 कॉल्स आईं जबकि 2 अप्रैल को 26।
विज्ञापन
विज्ञापन
wheelchair man harman sidhu behind supreme court order on liquor ban and shops
हरमन सिद्धू
सिद्धू का कहना है कि उन्हें धमकियों का कोई खौफ नहीं। हालांकि वे दिन भर फोन सुनते-सुनते परेशान जरूर हो जाते हैं। इस कारण वे अब अनजान नंबरों को ब्लॉक कर रहे हैं। वे अब तक 250 से ज्यादा फोन नंबर ब्लॉक कर चुके हैं। वहीं हरमन सिद्धू ने बताया कि इस पूरे मामले में चंडीगढ़ प्रशासन का रवैया पूरी तरह से लापरवाही वाला रहा है।

 
विज्ञापन
wheelchair man harman sidhu behind supreme court order on liquor ban and shops
हरमन सिद्धू
15 दिसंबर 2016 को हाईवे पर शराबबंदी का फैसला आने के बाद सुप्रीम कोर्ट में पूरे देश से करीब 68 लोग पहुंचे। उनकी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने ध्यान दिया और 31 मार्च 2017 को संशोधित फैसला सुनाया। इससे कुछ लोगों को राहत मिली। लेकिन न तो चंडीगढ़ प्रशासन सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और न ही चंडीगढ़ के होटल मालिक।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed