फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतिम संस्कार से ठीक पहले लौट आईं इस युवक की सांसें, बोला- गलती से ले गए थे यमदूत

Tue, 15 Jan 2019 09:08 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 15 Jan 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
weird news, 18 year old boy found alive during funeral in bernala of punjab
जिंदा हुआ मृत घोषित हुए युवक
कहते है जब किसी इंसान के जीवन का अंतिम समय आता है तो मृत्यु के समय उसे 2 यमदूत लेने आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि यमदूत गलती से किसी शख्स को ले जाए।
weird news, 18 year old boy found alive during funeral in bernala of punjab
शव
ऐसा हुआ है और वो भी पंजाब के बरनाला में एक युवक के साथ। नजदीकी गांव पक्खोकलां के जिस गुरतेज सिंह को चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन वह आठ घंटे बाद सही सलामत उठ खड़ा हुआ। यह देखकर मां-बाप और पारिवारिक सदस्यों के होश ही उड़ गए। इसलिए अब परिजन पीजीआई के डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
weird news, 18 year old boy found alive during funeral in bernala of punjab
शव - फोटो : डेमो
जानकारी के अनुसार, बरनाला के गांव पक्खोकलां के सिंगारा सिंह के 15 साल के बेटे गुरतेज सिंह को पिछले दिनों एक आंख की रोशनी कम हो जाने के कारण बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां से उसे डॉक्टर ने सिर में रसौली बताकर डीएमसी लुधियाना और वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। 10 जनवरी को उसे चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
weird news, 18 year old boy found alive during funeral in bernala of punjab
शव
11 जनवरी को सुबह छह बजे डॉक्टरों ने गुरतेज को मृत करार दे दिया। लेकिन उन्हें बेटे का डेथ सर्टिफिकेट नहीं दिया गया। हालांकि उन्हें उन डॉक्टरों का नाम नहीं पता, जिन्होंने गुरतेज को मृत घोषित किया। पीजीआई से घर लाकर अंतिम संस्कार के लिए जब गुरतेज सिंह के कपड़े बदले जाने लगे तो पड़ोसी सतनाम सिंह को उसकी सांस चलने का आभास हुआ। इसके बाद तुरंत पास ही कैमिस्ट शॉप करने वाले एक व्यक्ति को बुलाया गया।
विज्ञापन
weird news, 18 year old boy found alive during funeral in bernala of punjab
शव
उसने गुरतेज सिंह को चेक किया तो बताया कि गुरतेज की सांस चल रही है और उसका ब्लड प्रेशर भी नार्मल है। इसी दौरान गुरतेज ने आंखें खोल दीं और बोलने की कोशिश की। इसके बाद परिजन गुरतेज को बरनाला सिविल अस्पताल लेकर गए। वहां ने डॉक्टरों ने उसका चेकअप कर उसे फरीदकोट के बाबा फरीद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed