शादी होते ही ओलंपियन पहलवान को मैच खेलने पड़ गए, वो भी पत्नी के साथ। पहले दो मैच पहलवान ने जीते, वहीं तीसरा मैच उनकी पत्नी ने। देखिए तस्वीरें।
2 of 5
पहलवान योगेश्वर दत्त की अनोखी शादी
दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त सात फेरे लेने के बाद शीतल को लेकर पहली बार जब घर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। तड़के गांव में पूजा के बाद कंगना खुलवाई की रस्म अदा की गई। इसके बाद अंगूठी ढूंढने की रस्म के साथ देवरों ने भाभी के साथ संटी का खेल खेला।
3 of 5
पहलवान योगेश्वर दत्त की अनोखी शादी
गांव भेंसवाल कलां के अंतर्राष्ट्रीय पहलवान योगेश्वर दत्त योगी की शादी के बाद पहली बार दुल्हन अपने ससुराल पहुंची। योगी का मां सुशीला देवी ने जहां अपनी नई नवेली बहू का स्वागत किया। वहीं, अन्य सभी रस्में भी पारंपरिक रिवाज से पूरी कीं। योगेश्वर ने शीतल के साथ कंगना खुलवाई की रस्म की। इसके बाद पानी के अंदर अंगूठी डालकर उसे ढूंढने की रस्म अदा की।
4 of 5
ओलंपियन रेसलर योगेश्वर दत्त की शादी
- फोटो : अमर उजाला
इसके पीछे मान्यता है कि दूल्हा-दुल्हन में से जो भी पहले अंगूठी पानी से निकालेगा, घर में उसकी की चलेगी। इस खेल में पहले दो बार योगी की जीत हुई तो एक बार शीतल ने बाजी मारी। फिर शीतल ने अपने देवरों के साथ संटी का खेल खेला। परंपरा है कि इससे देवर-भाभी का प्यार का रिश्ता बना रहता है। इसलिए खेल के बाद देवर भाभी के पैरों में बैठकर मां पुकारता है।
5 of 5
पहलवान योगेश्वर दत्त की अनोखी शादी
गौरतलब है कि ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त 16 जनवरी को कांग्रेसी नेता जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे। इससे पहले 15 जनवरी को उनकी सगाई की रस्म की गई, जिसमें उन्होंने मात्र एक रुपया शगुन लिया। बता दें कि योगेश्वर दत्त के परिवार में यह पांचवी शादी है, जो बिना दहेज के हुई है।