{"_id":"567029a7653b03738eba746579edf644","slug":"virendra-sehwag-slams-second-ton-in-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए, वीरेंद्र सहवाग की विस्फोटक पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखिए, वीरेंद्र सहवाग की विस्फोटक पारी
Tue, 06 Jan 2015 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, वीरेंद्र सहवाग की विस्फोटक पारी
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ने रोहतक में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी में हरियाणा के खिलाफ मैच के पहले दिन ही शतक ठोक दिया।
तस्वीरों में देखिए, वीरेंद्र सहवाग की विस्फोटक पारी
2 of 5
पहले दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली ने 7 विकेट पर 278 रन बना लिए थे। क्रीज पर सहवाग (147) और सुमित नरवाल (2) खेल रहे थे।
तस्वीरों में देखिए, वीरेंद्र सहवाग की विस्फोटक पारी
3 of 5
शतकीय पारी खेलने वाले सहवाग ने रजत भाटिया के साथ चौथे विकेट के लिए 186 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। अपनी विस्फोटक पारी के लिए पहचान रखने वाले सहवाग ने आज चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सहवाग का यह 41वां शतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, वीरेंद्र सहवाग की विस्फोटक पारी
4 of 5
दिल्ली के पूर्व कप्तान सहवाग ने पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 105 रनों की पारी खेली थी। हालांकि टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार उन्होंने 60 से ज्यादा का स्कोर किया है। राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 64 रन बनाए थे।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, वीरेंद्र सहवाग की विस्फोटक पारी
5 of 5
हालांकि पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने के बाद दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने महज 41 रन के अंदर अपने 4 विकेट गंवा दिए। ओपनर उन्मुक्त चंद 5, वरुण सूद 1, कप्तान गौतम गंभीर 21 और मिथुन मन्हास 0 सस्ते में आउट हो गए। हरियाणा के पूर्व अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने 3 विकेट झटके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।