फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल, सरेराह की महिला से मारपीट

Thu, 22 Dec 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 22 Dec 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
Viral videos of police brutality, beatings Srerah woman
पुलिस की बर्बरता

रविवार को समन देने गए पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने के बाद सोमवार को वायरल हुई वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में पुलिस के चार मुलाजिम एक घर में गाली-गलौच और मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहे चार पुलिस कर्मियों में से एक भी महिला पुलिस कर्मी नहीं है। 

Viral videos of police brutality, beatings Srerah woman
पुलिस की बर्बरता

वीडियो में पुलिसकर्मी घर के बरामदे में दो महिलाओं के साथ हाथापाई, मारपीट करने के साथ एक महिला को घसीटते हुए गाली-गलौच करते दिख रहे हैं। वीडियो एक मिनट 59 सेकेंड का बताया जा रहा है। वीडियो में घर के बाहर खड़े लोग भी दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों में से ही किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाई है।

Viral videos of police brutality, beatings Srerah woman
पुलिस की बर्बरता

वीडियो वायरल होने के बाद एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि तीन अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि रविवार को जन स्वास्थ्य विभाग के सरकारी घर में रहने वाले कुलदीप सिंह को पुलिसकर्मी समन देने आए थे। पुलिस वालों ने आरोप लगाया था कि कुलदीप सिंह के घर पर नहीं मिलने पर उनके पिता और परिवार वालों ने उनके साथ मारपीट की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral videos of police brutality, beatings Srerah woman
पुलिस की बर्बरता

पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। लेकिन सोमवार को एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में आरोप लगाने वाले पुलिस कर्मी ही जिस परिवार के सदस्यों पर मारपीट का आरोप लगाया था उनके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं चारों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट का समन देने आए एक पुलिस कर्मी पर हमले और मारपीट का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Viral videos of police brutality, beatings Srerah woman
पुलिस की बर्बरता

वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस मुख्यालय से लेकर सीएम दरबार तक पहुंच गया। आनन-फानन में एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की जानकारी करनाल के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने दी है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मामले में सस्पेंड किए गए पुलिस कर्मी के साथ दिख रहे पुलिस के तीन अन्य पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक अवकाश पर हैं और उनकी जगह कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार करनाल के एसपी के पास है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed