फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIP कल्चर पर नई सरकार का एक और प्रहार, नेताओं को झटका लगना तय!

Tue, 21 Mar 2017 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Mar 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
VIP Culture ends in punjab, captain amarinder singh
VIP कल्चर पर नई सरकार का एक और प्रहार - फोटो : File Photo
नई सरकार रोजाना अपने नए-नए फैसलों से लोगों को चौंका रही है। राज्य सरकार ने VIP कल्चर पर एक और करारा प्रहार किया है जिससे काफिले में चलने वाले नेताओं को झटका लगना तय है, देखिए
VIP Culture ends in punjab, captain amarinder singh
- फोटो : File Photo
दरअसल, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा और गैर जरूरी ड्यूटी कर रहे पुलिस मुलाजिमों को तुरंत वापस बुलाया जाए। पुलिस मुलाजिमों की संख्या का मूल्यांकन किया जाए ताकि पुलिसकर्मियों का कल्याण और उनके कामकाज में सुधार यकीनी बनाया जा सके। लोगों की सुरक्षा को अधिक से अधिक पुलिस मुलाजिम तैनात किए जा सकें।
VIP Culture ends in punjab, captain amarinder singh
- फोटो : फाइल फोटो
जिला अधिकारियों के साथ पहली बैठक में सीएम ने कहा कि लोगों को दी सुरक्षा का जायजा लेने को डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर की अगुवाई में कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी को संवैधानिक, सार्वजनिक पदाधिकारियों, अधिकारियों और निजी लोगों को मुहैया करई गई सुरक्षा का जायजा लेने का काम सौंपा गया है। जोकि अपनी रिपोर्ट 24 मार्च को डीजीपी सुरेेश अरोड़ा को सौंपेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
VIP Culture ends in punjab, captain amarinder singh
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बड़े पुलिस सुधार लागू करने का फैसला किया है। यह वादा कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में किया था। उन्होंने डिविजनल कमिश्नर, डीसी, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी से कहा कि पुलिस थानों की सीमाएं तर्कसंगत बनाने पर तुरंत काम शुरू करें। दो सप्ताह में गृह विभाग को इस पर प्रस्ताव भेजें। सरकार ने कार्य कुशलता बढ़ाने को थानों व सब-डिवीजनों के क्षेत्रों को दोबारा ढांचागत करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
VIP Culture ends in punjab, captain amarinder singh
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
उन्होंने पुलिस मुलाजिमों के काम के घंटे निर्धारित करने के भी निर्देश दिए। इसमें थानों और पोस्टों पर काम करने वाले मुलाजिमों पर विशेष बल दिया। सीएम ने कहा कि सरकार ने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के घंटे निर्धारित करने का फैसला किया है ताकि उनकी स्थिति में सुधार लाया जा सके, वे अपने परिवारों की तरफ ध्यान दे सकें। पुलिसकर्मियों का कल्याण भी उनका चुनावी वादा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed