फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: सड़कों पर दिखीं 94 साल पुरानी ये 'हसीन' चीजें, देखते ही रह गए लोग

Mon, 08 Apr 2019 06:22 PM IST
ajay kumar संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Apr 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
Vintage cars rally in Chandigarh
विंटेज कार रैली

सड़क पर चलते हुए अगर आपको 94 साल पुरानी ये चीज देखने को मिल जाए तो हैरत ही होगी। ऐसा ही कुछ चंडीगढ़ में हुआ। आप भी देखिए तस्वीरें...

Vintage cars rally in Chandigarh

ऑडी, मर्सडीज, बीएमडब्ल्यू, लैंड क्रूजर, जगुआर के लेटेस्ट मॉडल को देखने के लिए सभी लोगों में दिवानगी होती है। लेकिन जब विंटेज गाड़ियां सड़कों पर दिखाई देती हैं तो लोगों की अलग ही प्रतिक्रियाएं होती हैं। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला चंडीगढ़ में। यहां विंटेज कार रैली निकाली गई। विंटेज कार रैली का आयोजन सेक्टर- 22 में किया गया। इसमें विंटेज एंड क्लासिक कार क्लब की कारों ने हिस्सा लिया। एसपी विनीत कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाई।

Vintage cars rally in Chandigarh

इस रैली में 30 विंटेज गाड़ियां शामिल रहीं। यह रैली सेक्टर- 22 से धर्मपुर के लिए रवाना हुई। यह गाड़ियां अंग्रेजों के बड़े-बड़े अधिकारी और राजे महाराजों की हुआ करती थी। इनमें सेल्फ से लेकर हैंडल से स्टार्ट करने वाली सुविधाएं भी हैं।

बलबीर सिंह की ऑस्टिन चैमी ट्राइसिटी की सबसे पुरानी विंटेज गाड़ी हैं। यह 1925 मॉडल है। अंग्रेजों के समय इन गाड़ियों का चलन काफी होता था। यह ओपन है और इसे फ्रंट से हैंडल लगाकर स्टार्ट करने की सुविधा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vintage cars rally in Chandigarh

रैली में 1925 से लेकर 1990 मॉडल की ऑस्टिन, मोरिस, फोर्ड, टेबोल्ट, ट्रंप, एमजी, मर्सडीज को हर किसी ने काफी उत्सुकता के साथ छू कर देखा। कमाल की बात तो यह है कि इतनी पुरानी होने के बावजूद भी इन कारों की चमक आज भी बरकरार है।

बलबीर सिंह ने बताया कि एक समय में यह कुल्लू के राजधराने की शान हुआ करती थी। बेहद खस्ता हालत में यह गाड़ी इन्हें पंजाब में एक कबाड़ी के पास रखी हुई मिली। बलबीर ने बताया कि मुझे विंटेज गाड़ियों का काफी शौक है।

विज्ञापन
Vintage cars rally in Chandigarh

तुरंत कबाड़ से इस गाड़ी को खरीदा और उसे तैयार कराया। तैयार करवाने के लिए इस गाड़ी के पार्ट्स इंग्लैंड और कई अन्य शहरों से मंगवाया।

इन मॉडल्स की पहुंचीं गाड़ियां 
विंटेज कार रैली में 1925 मॉडल की ऑस्टिन चैमी, 1950 मॉडल की मोरिस, 1952 मॉडल की एचएम, 1955 मॉडल की मर्सडीज, 1956 मॉडल की मॉरिस, 1977 मॉडल की वाक्सवेगन, 1957 मॉडल की लैंड मास्टर्स, 1938 मॉडल की ऑस्टिन-8, 1970 मॉडल की प्लायमॉथ, 1952 मॉडल की एमजी, 1968 मॉडल की बिटल, 1946 मॉडल की मॉरिस।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed