फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राकेश टिकैत के समर्थन में उतरे हरियाणा के ग्रामीण, रात में हाईवे किया जाम, आज करेंगे पंचायत

Fri, 29 Jan 2021 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers jam Jind-Chandigarh Highway in support of farmer leader Rakesh Tikait
राकेश टिकैत के समर्थन में उतरे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत के समर्थन में गुरुवार देर रात हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में ग्रामीणों ने जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लोगों ने करीब 15 मिनट बाद खुद ही जाम खोलते हुए शुक्रवार को गांव में पंचायत कर आगे की रणनीति बनाने का फैसला लिया। 

Villagers jam Jind-Chandigarh Highway in support of farmer leader Rakesh Tikait
ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि गुरुवार देर रात किसान नेता राकेश टिकैत का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे सरकार द्वारा किए जा रहे दमन की बात कह रहे हैं। इसमें राकेश टिकैत ने लोगों से आह्वान किया है कि वे आंदोलन से जुड़ें। इस पर कंडेला गांव में लोग एकत्रित हुए और रात करीब साढ़े नौ बजे जींद-चंडीगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। 

Villagers jam Jind-Chandigarh Highway in support of farmer leader Rakesh Tikait
- फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता छाज्जूराम कंडेला ने बताया कि राकेश टिकैत का वीडियो वायरल होने के बाद गांव के युवाओं ने जाम लगा दिया। फिलहाल युवाओं को समझा कर जाम खुलवाया गया है। अब शुक्रवार को पंचायत की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Villagers jam Jind-Chandigarh Highway in support of farmer leader Rakesh Tikait
- फोटो : अमर उजाला

कंडेला गांव का नाम किसान आंदोलन से जुड़ा है। वर्ष 2001 में प्रदेश में बड़ा किसान आंदोलन हुआ। बिजली बिल माफ करवाने के लिए शुरू हुए आंदोलन का केंद्र कंडेला गांव ही रहा है। यहां करीब दो महीने तक रास्ता बंद रहा और तब के मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को यह रास्ता ही बदलना पड़ गया था। इस आंदोलन में कुल नौ किसानों की जान गई थी। अब फिर से कंडेला गांव से आंदोलन की शुरुआत होने जा रही है।

विज्ञापन
Villagers jam Jind-Chandigarh Highway in support of farmer leader Rakesh Tikait
- फोटो : अमर उजाला

टोल प्लाजा पर होगी खापों की महापंचायत
दिल्ली हिंसा मामले के बाद किसान आंदोलन में आई खटास को दूर करने के लिए खटकड़ टोल प्लाजा पर 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर खापों की महापंचायत बुलाई गई है। इसमें दिल्ली हिंसा के पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखा जाएगा। इसके बाद लोगों की शंकाएं दूर की जाएंगी और आंदोलन को फिर से मजबूती बनाने की रणनीति बनाई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed