आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ मामले में आरोपी विकास बराला को आखिरकार जमानत मिल ही गई, वह बाहर आ गया है। देखिए तस्वीरें
दरअसल, आईएएस वीएस कुंडू की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ मामले में फंसे हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की नियमित जमानत याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने वीरवार को मंजूर कर ली है।
हाईकोर्ट के सामने वर्णिका के वकील ने दलील दी कि राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर इस मामले की जांच को प्रभावित किया जा सकता है। ऐसे में विकास बराला को नियमित जमानत का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। हाईकोर्ट ने उनकी इस दलील पर असहमति जताते हुए कहा कि अगर उनको लगे की याची जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है तो उस स्थिति में शिकायतकर्ता हाईकोर्ट की शरण ले सकता है।
वीरवार को सुनवाई के दौरान बराला के वकील ने कहा कि इस मामले में विकास के खिलाफ बाद में धारा जोड़ कर उसे गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित लड़की ने भी पहले इन धाराओं के तहत शिकायत नहीं की थी। यह मामला पूरी तरह से योजना बनाकर राजनीतिक लाभ के लिए तैयार किया गया।
5 of 6
Varnika Kundu and Vikas Barala
- फोटो : File Photo
याची 9 अगस्त से पुलिस हिरासत में है और जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब विकास को इस मामले में जमानत दी जाए। चंडीगढ़ जिला अदालत इस मामले में चार बार जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। दूसरे अभियुक्त आशीष ने अभी हाईकोर्ट में जमानत याचिका नहीं लगाई है।