Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
MDH Owner Dharampal Gulati Death News: Varun Tandon paid tribute to owner of MDH Mahashay Dharampal Gulati by making his portrait using spices
{"_id":"5fc9153524abfc7d6619600a","slug":"varun-tandon-paid-tribute-to-owner-of-mdh-mahashay-dharampal-gulati-by-making-his-portrait-using-spices","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MDH Owner Death: कलाकार ने खास अंदाज में दी धर्मपाल गुलाटी को श्रद्धांजलि, उन्हीं के मसाले से बनाई खूबसूरत तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MDH Owner Death: कलाकार ने खास अंदाज में दी धर्मपाल गुलाटी को श्रद्धांजलि, उन्हीं के मसाले से बनाई खूबसूरत तस्वीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
MDH मालिक धर्मपाल गुलाटी की मौत: कलाकार वरुण टंडन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मसाला किंग धर्मपाल गुलाटी के निधन के बाद उनके चाहने वाले अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ग्राफिक्स डिजाइनर वरुण टंडन भी उन्हें में से एक हैं, जिन्होंने एमडीएच मसाले से ही धर्मपाल गुलाटी की एक तस्वीर तैयार की है। वरुण ने बताया कि इस तस्वीर को तैयार करने में उन्हें पूरे आठ घंटे लगे हैं। एमडीएच के मालिक 98 साल के महाशय धर्मपाल गुलाटी का गुरुवार सुबह निधन हो गया है।
2 of 5
MDH मालिक धर्मपाल गुलाटी की मौत: मसाले से बनाई तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
पहले सफेद कागज में उनका चित्र उकेरा। उसके बाद एमडीएच के किचन किंग मसाले को चिपका दिया। वरुण ने बताया कि धर्मपाल उद्यमिता के एक रोल मॉडल थे। उन्होंने अपने छोटे से उत्पाद को मेहनत से शिखर तक पहुंचा दिया। वरुण पोर्टेट बनाने में माहिर माने जाते हैं।
3 of 5
MDH मालिक धर्मपाल गुलाटी की मौत
- फोटो : ANI
वरुण ने इससे पहले वह हॉकी के लीजेंड बलबीर सिंह सीनियर की तस्वीर हॉकी व बॉल से, महात्मा गांधी की तस्वीर नमक से, जसपाल भट्टी की तस्वीर स्माइली स्टीकर से और ली कार्बूजिए की तस्वीर सीमेंट से बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
MDH मालिक धर्मपाल गुलाटी की मौत: पूरी फोटो तैयार होने से पहले की तस्वीर।
- फोटो : ANI
वरुण चंडीगढ़ में लगने वाली प्रदर्शनियों में भाग लेते रहते हैं। सात साल तक वह चंडीगढ़ में ही रहे हैं। साल 2015 में वह जालंधर चले गए और वहीं पोर्टेट बनाना सीखा। बता दें कि मसाला ब्रांड एमडीएच के मालिक 'महाशय' धर्मपाल गुलाटी का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। वे 98 साल के थे।
विज्ञापन
5 of 5
MDH मालिक धर्मपाल गुलाटी की मौत: वरुण टंडन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरों के मुताबिक, गुलाटी का पिछले तीन हफ्तों से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने सुबह 5:38 बजे अंतिम सांस ली। इससे पहले वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे। हालांकि बाद में वे ठीक हो गए थे। पिछले साल उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।