{"_id":"599af8a34f1c1b06618b4866","slug":"vardict-on-gurmeet-ram-rahim-police-alert-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, पंजाब में डेरा मुखी की पेशी को लेकर कैसी हैं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, पंजाब में डेरा मुखी की पेशी को लेकर कैसी हैं तैयारियां
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का(पंजाब)
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
Punjab News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा मुखी की पेशी को लेकर पंजाब अलर्ट पर है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है वहीं नाम चर्चा घरों के आसपास कई चीजों पर पाबंदी भी लगा दी गई है, देखिए
Punjab News
डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख गुरमीत रामरहीम से जुड़े मामले में सीबीआई अदालत पंचकूला की ओर से 25 अगस्त को सुनाए जाने वाले फैसले के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। सोमवार को डीसी ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान निर्देश दिया कि नाम चर्चा घरों के निकट विशेष चौकसी बरती जाए।
Punjab News
फाजिल्का में धारा 144 लागू
डीसी ने डेरा प्रेमियों व डेरे के जिम्मेदार सदस्यों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। इसलिए पांच से अधिक व्यक्ति किसी स्थान पर एकत्रित न हों। उन्होनें पूरे जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए हाई अलर्ट घोषित किया गया है वहीं सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की गलत अफवाह न फैलाने की अपील की।

मुख्य सचिव ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग :
पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक के बाद अधिकारियों से बातचीत की। जानकारी देते हुए डीसी ने कहा कि 25 अगस्त को हाई अलर्ट की स्थिति को देखते हुए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि फैसले वाले दिन पूरे जिले में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहले से ही सुरक्षा के उचित प्रबंध करें।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को 24 अगस्त को फ्लैग मार्च निकालने की हिदायत दी। बैठक में मौजूद सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए कि वे अपने क्षेत्र डेरा प्रमुखों, सिख जत्थेबंदियों तथा सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठकें कर क्षेत्र में शांति बरकरार रखने की अपील करें। यदि गांवों में कोई अप्रिय घटना की स्थिति सामने आती है तो वे तुरंत संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट को सूचित करें।