{"_id":"5a81375a4f1c1bf07b8b6d0c","slug":"valentines-day-2018-unique-love-story-of-jalandhar-lady-gurjeet-kaur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentines Day: दिल छू लेगी इस महिला के प्यार और समर्पण की अनोखी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentines Day: दिल छू लेगी इस महिला के प्यार और समर्पण की अनोखी कहानी
Wed, 14 Feb 2018 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Wed, 14 Feb 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जालंधर की महिला गुरजीत कौर की लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैलेंटाइन डे के मौके पर आपको सुना रहे हैं एक महिला के अनोखे प्यार और समर्पण की कहानी, जो आपके दिल के तारों को छू लेगी और आप कहेंगे वैलेंटाइन हो तो ऐसी।
2 of 5
valentines day
इनका नाम है गुरजीत कौर। पंजाब के जालंधर की रहने वाली गुरजीत ने पति के लिए विदेश की नौकरी छोड़ दी। पति प्रभदयाल जग्गी के लिए यह दुनिया की सबसे अच्छी बीवी और मां है। जग्गी 20 साल से ब्रेन स्टेन के कारण बेड पर हैं। गुरजीत कौर इनकी देखभाल तो करती ही हैं, साथ में छोटे बेटे नवी को भी संभालती हैं। नवी स्पेशल चाइल्ड है। पेरेलाइज्ड पति और स्पेशल चाइल्ड की देखभाल करती गुरजीत को देखकर आप इन्हें सेल्यूट करेंगे।
3 of 5
Valentines day
गुरजीत बताती हैं कि नौ साल की थीं जब न्यूजीलैंड गई। बीए तक पढ़ी, फिर जॉब ढूंढने के लिए निकली तो अनुभव न होने के कारण मिली नहीं। एक अस्पताल में काम करने का मौका मिला। मैं एक नरम दिल लड़की थी, दूसरों का दुख दर्द नहीं देख पाती थी। अस्पताल की नौकरी के दौरान कई बार बेहोश हुई और मां ने कहा कि नौकरी छोड़ दो, पर डटी रही। 12 साल तक यह नौकरी की, फिर नौकरी छोड़कर इंडिया आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
love couple
गुरजीत बताती हैं कि इसी नौकरी का अनुभव है कि पति जग्गी की मेडिकल केयर भी कर लेती हूं। कभी-कभी सोचती हूं कि रब्ब ने यह नौकरी इसीलिए कराई ताकि पति की इस मुश्किल वक्त में देखभाल करने के लायक बन सकूं। गुरजीत कहती हैं कि इन 19 सालों में उसे एक बात की तसल्ली है कि पति को कभी बेड सोर की समस्या से नहीं गुजरना पड़ा। परिवार में बेटा जसप्रीत जस्सी एमबीए है और न्यूजीलैंड में है। नवप्रीत सिंह नवी साथ रहता है।
विज्ञापन
5 of 5
love couple
गुरजीत कौर ने बताया कि जग्गी संगीत से जुड़े रहे हैं। हादसे से पहले तक वह हंस राज हंस, गोल्डन स्टार मलकीत सिंह के साथ संगत कर चुके हैं। इनके उस्ताद पूर्ण शाह कोटी रही। इनके लिखे गीत कलियों के बादशाह कुलदीप माणक और गुरदास मान भी गा चुके हैं। कुलदीप माणक, मलकीत सिंह ने प्रभदयाल जग्गी के लिखे गीत गाए हैं। डॉक्टरों की एडवाइस थी कि म्यूजिक इनकी हेल्थ सुधार सकता है, इसलिए सारा दिन घर में म्यूजिक चेनल चलते रहते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।