फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपका दिल छू लेगी गुरजीत कौर के प्यार और समर्पण की ये कहानी

Wed, 15 Feb 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 15 Feb 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
valentine's day special story of jalandhar lady gurjeet kaur
जालंधर की महिला गुरजीत कौर की लव स्टोरी
वैलेंटाइन डे के मौके पर आपको सुना रहे हैं एक महिला के अनोखे प्यार और समर्पण की कहानी, जो आपके दिल के तारों को छू लेगी और आप कहेंगे वैलेंटाइन हो तो ऐसी।
valentine's day special story of jalandhar lady gurjeet kaur
प्रेम राश‌िफल
इनका नाम है गुरजीत कौर। पंजाब के जालंधर की रहने वाली गुरजीत ने पति के लिए विदेश की नौकरी छोड़ दी। पति प्रभदयाल जग्गी के लिए यह दुनिया की सबसे अच्छी बीवी और मां है। जग्गी 19 साल से ब्रेन स्टेन के कारण बेड पर हैं। गुरजीत कौर इनकी देखभाल तो करती ही हैं, साथ में छोटे बेटे नवी को भी संभालती हैं। नवी स्पेशल चाइल्ड है। पेरेलाइज्ड पति और स्पेशल चाइल्ड की देखभाल करती गुरजीत को देखकर आप इन्हें सेल्यूट करेंगे।
valentine's day special story of jalandhar lady gurjeet kaur
love
गुरजीत बताती हैं कि नौ साल की थीं जब न्यूजीलैंड गई। बीए तक पढ़ी, फिर जॉब ढूंढने के लिए निकली तो अनुभव न होने के कारण मिली नहीं। एक अस्पताल में काम करने का मौका मिला। मैं एक नरम दिल लड़की थी, दूसरों का दुख दर्द नहीं देख पाती थी। अस्पताल की नौकरी के दौरान कई बार बेहोश हुई और मां ने कहा कि नौकरी छोड़ दो, पर डटी रही। 12 साल तक यह नौकरी की, फिर नौकरी छोड़कर इंडिया आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
valentine's day special story of jalandhar lady gurjeet kaur
lover
गुरजीत बताती हैं कि इसी नौकरी का अनुभव है कि पति जग्गी की मेडिकल केयर भी कर लेती हूं। कभी-कभी सोचती हूं कि रब्ब ने यह नौकरी इसीलिए कराई ताकि पति की इस मुश्किल वक्त में देखभाल करने के लायक बन सकूं। गुरजीत कहती हैं कि इन 19 सालों में उसे एक बात की तसल्ली है कि पति को कभी बेड सोर की समस्या से नहीं गुजरना पड़ा। परिवार में बेटा जसप्रीत जस्सी (27) एमबीए जोकि न्यूजीलैंड में है, और नवप्रीत सिंह नवी (24) जो साथ रहता है।
विज्ञापन
valentine's day special story of jalandhar lady gurjeet kaur
gay love
गुरजीत कौर ने बताया कि जग्गी संगीत से जुड़े रहे हैं। हादसे से पहले तक वह हंस राज हंस, गोल्डन स्टार मलकीत सिंह के साथ संगत कर चुके हैं। इनके उस्ताद पूर्ण शाह कोटी रही। इनके लिखे गीत कलियों के बादशाह कुलदीप माणक और गुरदास मान भी गा चुके हैं। कुलदीप माणक, मलकीत सिंह ने प्रभदयाल जग्गी के लिखे गीत गाए हैं। डॉक्टरों की एडवाइस थी कि म्यूजिक इनकी हेल्थ सुधार सकता है, इसलिए सारा दिन घर में म्यूजिक चेनल चलते रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed