अलविदा गुलदाउदी शो, अगले बरस फिर मिलेंगे, दिलकश तस्वीरें
सर्द सर्द मौसम में खूबसूरती बिखेरता हुआ अगले बरस फिर मिलने का वादा कर गुलदाउदी शो अलविदा हो गया। देखिए कुछ दिलकश तस्वीरें।
अलविदा गुलदाउदी शो, अगले बरस फिर मिलेंगे, दिलकश तस्वीरें
नगर निगम की ओर से सेक्टर 33 स्थित टैरेस्ड गार्डन में आयोजित किए जाने वाले शो को लेकर इस वर्ष भी लोगों में खासा क्रेज देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।
अलविदा गुलदाउदी शो, अगले बरस फिर मिलेंगे, दिलकश तस्वीरें
समापन समारोह में विजेताओं के नाम घोषित किए गए और मेयर पूनम शर्मा ने उन विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुति किया। शो में गुलदाउदी की 257 वेराइटियों को डिस्प्ले किया गया था।
अलविदा गुलदाउदी शो, अगले बरस फिर मिलेंगे, दिलकश तस्वीरें
मौसम अच्छा होने की वजह से गुलदाउदी शो का नजारा बाकी दिनों से बेहद अलग रहा। आखिरी दिन शो देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस शो में अपने परिवार के साथ पहुंचे बच्चों ने भी खूब मौज मस्ती की।
अलविदा गुलदाउदी शो, अगले बरस फिर मिलेंगे, दिलकश तस्वीरें
किंग ऑफ द शो के लिए पंचकूला निवासी वीरेंदर शर्मा व क्वीन ऑफ द शो सिटको चंडीगढ़ को दिया गया। इसके अतिरिक्त प्रिंस ऑफ द शो के लिए सेक्टर-8 के माली कृष्णा व प्रिंसेस ऑफ द शो के लिए द प्रिंसिपल अकाउटेंट जनरल (ए एंड ई) पंजाब, यूटी को, बेस्ट फ्लावर ऑफ शो के लिए डायरेक्टर पीजीआई को चुना गया।