प्रो रेसलिंग लीगः पंजाब की रॉयल जीत, यूपी हारा
पंजाब के लुधियाना में प्रो रेसलिंग लीग शुरू हुई। शोले के 'वीरू' उत्साह बढ़ाने पहुंचे तो पंजाब की रॉयल जीत हुई और यूपी हार गया। देखिए तस्वीरें।
प्रो रेसलिंग लीगः पंजाब की रॉयल जीत, यूपी हारा
लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम के इंडोर हॉल में पंजाब के खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए यूपी वारियर्स को 6-1 से मात दी। मैच के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए अभिनेता धर्मेंद्र भी पहुंचे। पंजाब टीम के मैदान में उतरते ही स्टेडियम ढोल नगाड़ों से गूंजने लगा।
प्रो रेसलिंग लीगः पंजाब की रॉयल जीत, यूपी हारा
दिलचस्प मुकाबला फोगट बहनों में रहा। बबीता ने 53 किग्रा भार वर्ग में अपनी चचेरी छोटी बहन प्रियंका को 6-4 से हराया। बबीता की जीत से ही यूपी को मात्र एक बाउट में सफलता मिली।
प्रो रेसलिंग लीगः पंजाब की रॉयल जीत, यूपी हारा
दिन के पहले बाउट में पुरुष वर्ग (65 किलो) में पंजाब वारियर्स के रजनीश ने यूपी वारियर्स के गैनजोरियों को 8-7 से मात दी। दूसरे बाउट में भी पंजाब की जीत का क्रम जारी रहा। महिला वर्ग में (69 किलो) पंजाब की बेलारुस खिलाड़ी वेसलिसा ने यूपी की खिलाड़ी को 2-1 से मात दी।
प्रो रेसलिंग लीगः पंजाब की रॉयल जीत, यूपी हारा
चौथे मुकाबले में पुरुष (125 किग्रा) पंजाब वारियर्स के जरगल ने जोगिंदर कुमार को पहले बाउट में ही 10-0 से मात दी। पांचवें रोमांचक मुकाबले महिला वर्ग (58 किग्रा) पंजाब की खिलाड़ी गीता फौगाट ने सरिता को 3-1 से मात दी।