फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखा विरोध प्रदर्शन: एक शख्स सूली पर चढ़ गया...और निकाल दी रैली

Thu, 27 Jul 2017 09:26 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Thu, 27 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
unique way of protest used by saint gopaldas
एक शख्स ने सूली पर चढ़कर विरोध रैली निकाली
एक शख्स सूली पर चढ़कर बीच बाजार पहुंच गया तो लोगों के होश उड़ गए। वे जानना चाहते थे कि वह आखिर क्यों ऐसा कर रहा है तो जो वजह सामने आई, चौंकाने वाली थी।
unique way of protest used by saint gopaldas
एक शख्स ने सूली पर चढ़कर विरोध रैली निकाली
दरअसल, हरियाणा में संत गोपालदास 2 जून 2017 से गोचरान भूमि पर अवैध कब्जे हटाने के लिए अनशन पर बैठे हैं। अब वे हर जिले, हर शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में संत गोपालदास बुधवार को फतेहाबाद में पहुंचे। यहां के गांव ढिंगसरा में गोचरान भूमि पर पिछले कई सालों से अवैध कब्जा किया गया है। इसी अवैध कब्जे को हटाने के लिए ग्रामीण पिछले कई महीनों से आंदोलनरत हैं।
unique way of protest used by saint gopaldas
एक शख्स ने सूली पर चढ़कर विरोध रैली निकाली
संत गोपालदास बुधवार को फतेहाबाद में इसी आंदोलन को समर्थन देने के लिए पहुंचे थे। लेकिन इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए उन्होंने जो तरीका अपनाया, वो अपने आप में गजब था। संत गोपाल दास ने खुद को ईसा मसीह की तरह सूली पर लटका लिया और उनके समर्थकों ने उन्हें सूली पर लटकाए हुए ही सारे फतेहाबाद शहर में विशाल जलूस प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगह बिजली की तारों को हटाने के लिए उनके समर्थक लकड़ी के बांस लिए हुए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
unique way of protest used by saint gopaldas
एक शख्स ने सूली पर चढ़कर विरोध रैली निकाली
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के भी खासे प्रबंध किए गए थे। इससे पूर्व लाल बत्ती चौक पर स्थित अम्बेडकर पार्क में पत्रकारों से बातचीत में संत गोपालदास की ओर से उनके समर्थक अशोक पूनिया ने कहा कि सरकार वैसे तो खुद को गोभक्त बताती है लेकिन प्रदेशभर में गायों और नंदियों की हालत बहुत खराब हैं और उनको सड़क पर फैले हुआ कचरा खाना पड़ता है। पूनियां ने बताया कि सरकार से इस बारे में कई बार बात भी हुई है लेकिन इसके बावजूद सरकार ने कोई सकारात्मक रवैया नहीं दिखाया है।

 
विज्ञापन
unique way of protest used by saint gopaldas
एक शख्स ने सूली पर चढ़कर विरोध रैली निकाली
पूनियां ने कहा कि संत गोपालदास 2 जून से अनशन पर हैं, लेकिन सरकार उनकी बात मानने की बजाए उनका अनशन जबरदस्ती तुड़वाने पर तुली है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं एवं गोचरान भूमि की सुरक्षा के लिए सभी गौभक्त एक हैं और इसके लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। बुधवार को फतेहाबाद के मुख्य बाजारों में हुए प्रदर्शन में काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी पहुंची थी जो विभिन्न प्रकार के नारे लगा रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed