क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा गांव है, जहां हर शुभ कार्य करने से पहले बेहद अनोखा काम किया जाता है और अब ये परंपरा बन चुकी है।
2 of 10
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
जी हां, ये सच है और ये गांव पंजाब के बठिंडा का है। गांव हररंगपुरा में हर शुभ काम को करने से पहले ब्लड डोनेशन किया जाता है। शादी हो या बर्थ-डे। सालगिरह हो या कोई भी धार्मिक कार्यक्रम। किसी की नौकरी की ज्वॉइनिंग हो या रिटायरमेंट। काम की शुरूआत रक्तदान कैंप से की जाती है।
3 of 10
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
अब रक्तदान कैंप परंपरा बन चुका है। घोड़ी पर चढ़ने से पहले, बर्थडे पर केक काटने से पहले। कीर्तन पाठ से पहले, बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाने से पहले रक्तदान किया जाता है। इतना ही नहीं, बुजुर्गों की बरसी पर भी रक्तदान कैंप लगता है।
4 of 10
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
यहां तक कि लोग शादी व धार्मिक कार्यकर्मों के लिए बनवाए जाने वाले कार्ड में भी रक्तदान का जिक्र करते हैं और गांव में ये परंपरा पिछले 7 सालों से चली आ रही है। इसके पीछे मकसद बस एक कि खून की कमी से किसी की जान न जाए।
5 of 10
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
गांव में मुहिम की शुरुआत 2009 में हुई, जब यूनाइटेड वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक नरेश पठानिया और विजय भट्ट हररंगपुरा गांव के युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे थे। गांव के युवाओं ने इस मुहिम में हिस्सा लेना शुरू किया।