{"_id":"5aa123df4f1c1b3c718b8d53","slug":"unique-marriage-rohtak-bride-farewll-via-helicopter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक दुल्हन की आई ऐसी अनोखी बारात, देखते रह गए ग्रामीण और मां-बाप, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दुल्हन की आई ऐसी अनोखी बारात, देखते रह गए ग्रामीण और मां-बाप, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 12 Mar 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
रोहतक में अनोखी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दुल्हन की ऐसी अनोखी बारात आई कि गांव वाले और मां-बाप देखते ही रह गए। लड़की के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था, देखिए तस्वीरें।
रोहतक में अनोखी शादी
हरियाणा के रोहतक में कलानौर कस्बे में यह अनोखी शादी हुई। गांव बपौली का युवक रवि रावल पिता की इच्छा पूरी करते हुए हेलीकॉप्टर से बारात लेकर गांव कटेसरा पहुंचा। जैसे ही बारात पहुंची, देखने वालों का तांता लग गया। आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में इस बारात को देखने पहुंचे।
रोहतक में अनोखी शादी
बारात को देखकर लोग इतने उत्साहित थे कि उन्होंने दूल्हे और हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी क्लिक की। जब बारात वापिस जाने लगी, तब भी लोगों ने दुल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी क्लिक की और आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक में अनोखी शादी
दूल्हे रवि के पिता जैल सिंह बताते हैं कि उनका बेटा प्राइवेट बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसकी इच्छा थी कि वो अपने दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लेकर आए। इसके लिए उन्होंने ट्रांसपोर्टेशन एविएशन के हेलीकॉप्टर को किराए पर लिया।
विज्ञापन
रोहतक में अनोखी शादी
लेकिन हेलीकॉप्टर किराए पर लाने के लिए उन्हें पानीपत और रोहतक प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ी। जैल सिंह ने बताया कि दिल्ली से हेलीकॉप्टर बुक किया, जिसका किराया 90 हजार रुपये प्रति घंटे था। दिल्ली से हेलीकॉप्टर के चलते ही चार्ज लगना शुरू हो गया था।