फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूल्हा एयरफोर्स में अफसर, दुल्हन BTech टॉपर, 16 मिनट में हो गई थी शादी

Mon, 05 Jun 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल Updated Mon, 05 Jun 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
unique marriage of btech topper girl with airforce officer in 16 minute
unique marriage - फोटो : amarujala
दूल्हा एयरफोर्स में अफसर और दुल्हन बीटेक टॉपर, सिर्फ 16 मिनट में ही इनकी शादी हो गई थी। आज भी इस जोड़ी को दुआएं देते नहीं थकते लोग, देखिए।
unique marriage of btech topper girl with airforce officer in 16 minute
unique marriage - फोटो : amarujala
न दहेज, न बैंडबाजा, न बजी शहनाई। दूल्हा आया, खाना भी नहीं खाया और 16 मिनट में दुल्हन को ले गया। ये अनोखी शादी हुई हरियाणा के मंडी आदमपुर में साल 2016 में हुई थी। आज भी इलाके में कोई शादी होती है तो इस शादी का जिक्र होता ही है। शादियों में जहां धूम धड़ाका और चमक-धमक कर लाखों खर्च करते हैं, वहीं बालसमंद गांव में यह आदर्श विवाह हुआ।
unique marriage of btech topper girl with airforce officer in 16 minute
unique marriage9 - फोटो : amarujala
इस विवाह में ना बैंडबाजा, ना घोड़ी, ना ही दूल्हा-दुल्हन के सिर पर कोई सेहरा था और ना ही कोई नाच-गाना हुआ। शादी की रस्में कबीर पंथी से संपन्न कराई गई थीं। इस तरह गांव बालसमंद निवासी सतबीर सिंह की बेटी सरोज और जींद जिले के गांव डबलान निवासी तेलूराम के बेटे दीपक शादी के बंधन में बंधे। सामाजिक रीति-रिवाज से परे दहेज रहित इस अनोखी शादी में दुल्हन साधारण कपड़ों में ही ससुराल के लिए विदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique marriage of btech topper girl with airforce officer in 16 minute
unique marriage - फोटो : amarujala
दूल्हा दीपक वायुसेना में तैनात है तो दुल्हन सरोज सोनीपत स्थित महिला विश्वविद्यालय खानपुर से बीटेक टॉपर रही है। दहेज के लोभियों को ठेंगा दिखाती इस शादी में बारात के रूप में दूल्हे के 5-6 परिजन ही शरीक हुए और मात्र 16 मिनट में विवाह संपन्न हुआ। नवदंपति ने संत कबीर के चित्र के सामने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
unique marriage of btech topper girl with airforce officer in 16 minute
marriage
इस अनोखी आदर्श शादी में रस्में भी परमात्मा की प्रार्थना कर और दूल्हा-दुल्हन को रक्षासूत्र बांधकर पूरी की गई। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ मौजूद सभी लोग हाथ जोड़कर एक सुर में रमेणी (गुरुवाणी) के दौरान चौपाइयां दोहराते नजर आए। रमेणी के साथ ही यह विवाह संपन्न हो गया। शादी में दोनों पक्षों के तमाम रिश्तेदार तो शामिल हुए ही, वहीं कबीर पंथ को मानने वाले कई भक्त दूर-दूर से आए हुए थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed