फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेमिसाल: यहां दूल्हा नहीं दुल्हन लेकर आई बारात, बिना दहेज के हुई शादी

Sun, 22 Jan 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 22 Jan 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
Unique marriage, bride brought Barat, marriage without dowry
दुल्हन लेकर आई बारात, बिना दहेज की शादी - फोटो : अमर उजाला
नारी सशक्तीकरण की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। इसकी बानगी यहां देखने को मिली, जहां दूल्हा नहीं दुल्हन बारात लेकर गई। तस्वीरें
Unique marriage, bride brought Barat, marriage without dowry
दुल्हन लेकर आई बारात, बिना दहेज की शादी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के फतेहाबाद शहर के जिला कोर्ट में वकालत कर रही एडवोकेट कीर्ति गिल्होत्रा दूल्हे की बजाय दुल्हन रथ में सवार होकर बारात लेकर पहुंची। जिसने भी यह देखा हैरान रह गया।
 
Unique marriage, bride brought Barat, marriage without dowry
Fatehabad Marriage - फोटो : अमर उजाला
बारात का स्वागत होटल के गेट पर खड़े ससुराल पक्ष के लोगों ने किया। शादी भी बिना दहेज के हुई। शहर में शादी को लेकर दिनभर चर्चा रही। कीर्ति गिल्होत्रा की रतिया के अमन वधवा के साथ शादी तय हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unique marriage, bride brought Barat, marriage without dowry
दुल्हन लेकर आई बारात, बिना दहेज की शादी
कीर्ति गिल्होत्रा और उनके पिता सुभाषचंद्र इस शादी के जरिये समाज को बेटा-बेटी में भेद नहीं करने का संदेश देना चाहते थे। इसी कारण उन्होंने अपनी बेटी को बेटे की तरह रथ में सवार होकर बारात निकालने की मंशा जताई। 
विज्ञापन
Unique marriage, bride brought Barat, marriage without dowry
Fatehabad Marriage - फोटो : अमर उजाला
इस पर कीर्ति के ससुरालजनों ने भी हामी भर दी। शुक्रवार को सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ। हिसार रोड पर सोमा सिटी के अंदर स्थित एक होटल में कीर्ति और अमन वधवा की शादी का कार्यक्रम था। एडवोकेट कीर्ति दोपहर को सब्जी मंडी के सामने एक सजे-धजे रथ पर सवार हुई। रथ के आगे उनके परिजन नाच-गा रहे थे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed