{"_id":"58e5e9954f1c1b82575b50d9","slug":"unique-buffalo-super-bull-of-india-yuvraj-two-and-a-half-million-children-with-alarming-dose","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए 10 साल का 'युवराज', ये है ढाई लाख बच्चों का बाप, डाइट भी बेमिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए 10 साल का 'युवराज', ये है ढाई लाख बच्चों का बाप, डाइट भी बेमिसाल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 07 Apr 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
अनोखा भैंसा युवराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखिए देश में एक और युवराज, उम्र 10 साल और ये है ढाई लाख बच्चों का बाप। इसकी डाइट इतनी बेमिसाल है कि आपके बस की तो बात ही नहीं।
अनोखा भैंसा युवराज
चौंकिए मत, हम बात कर रहे हैं हरियाणा के भैंसे युवराज की। कुरुक्षेत्र निवासी कर्मवीर सिंह का यह भैंसा मुर्राह नस्ल का है और इस समय देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवराज के मालिक कर्मवीर सिंह ने इसके बारे में कई चौंकाने वाली बातें बताईं। 9 करोड़ रुपये की कीमत के साथ यह मर्सिडीज से भी महंगा है। 'इंडिया के सुपर बुल' नाम से फेमस इस भैंसे का वजन 1500 किलो है लंबाई दस फीट छह इंच है।
अनोखा भैंसा युवराज
कर्मवीर सिंह बताते हैं कि इसने अब तक ढाई लाख बच्चे पैदा किये हैं। सात-आठ बच्चे तो खुद उनके घर पर ही पल रहे है, जो इसी तरह का आकार पा रहे हैं। इसलिए युवराज के सीमन की मांग पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में है। इसका वजन तकरीबन 1250 किलो के आसपास है। इसकी खासियत यह है कि इसके ब्रीडिंग से जो बच्चा पैदा होगा, वह 45 से 52 किलो के वजन का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनोखा भैंसा युवराज
इसके स्पर्म से बच्चा पैदा करने वाली साधारण भैंस भी कम-से-कम एक बार में 20 से 30 लीटर तक दूध देगी। एक बार में नार्मल भैंसे से जहां डोज में 500-600 स्पर्म काउंट होता हैं, वहां युवराज के डोज़ में दो करोड़ तक स्पर्म काउंट होता हैं। युवराज से एक बार में 4 से 6 मिलीलीटर सीमन इकट्ठा होता है। जिससे 500 से 600 डोज तैयार होते हैं। इसलिउ उसे भैसों का विक्की डोनर भी कहा जाता है।
विज्ञापन
अनोखा भैंसा युवराज
इसके स्पर्म को माइनस 196 डिग्री सेल्सियस पर 50 लीटर लिक्विड नाइट्रोजन के कंटेनर में रखा जाता है। कर्मवीर सिंह इसके स्पर्म को बेचकर हर साल करीबन 50 लाख से ज्यादा की कमाई करते हैं। इसके स्पर्म की एक डोज की कीमत 350 रुपए है। जो कि देश में औसत क़ीमत से 10 गुना ज्यादा है। इस हिसाब से युवराज का स्पर्म भारत का सबसे महंगा स्पर्म है।