फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज से पहले 'उड़ता पंजाब' की कहानी लीक, आखिर क्या था विवाद?

Thu, 09 Jun 2016 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Jun 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
udta punjab movie, story leak before releasing, what was the controversy?
उड़ता पंजाब मूवी के नाम पर विवाद और कहानी लीक - फोटो : डेमो फोटो
मुंबई हाईकोर्ट ने भले ही बहुचर्चित फिल्म 'उड़ता पंजाब' को ए सर्टिफकेट के साथ रिलीज करने की अनुमति दे दी है, लेकिन खास बात तो ये हैं कि फिल्म पर विवाद क्यों था। फिल्म की कहानी भी रिलीज से पहले लीक हो गई है। देखिए, ये रिपोर्ट।
udta punjab movie, story leak before releasing, what was the controversy?
उड़ता पंजाब मूवी के नाम पर विवाद और कहानी लीक - फोटो : डेमो फोटो
पंजाब में नशे जैसे मुद्दे पर बनी फिल्म पर पहली आपत्ति इसके नाम को लेकर है, जिसमें पंजाब शब्द जोड़ा गया है। सेंसर बोर्ड ने ये कहते हुए फिल्म की रिलीज पर बैन लगाया है कि इस फिल्म से पंजाब की इमेज को नुकसान पहुंच सकता है। फिल्म से पंजाब, पॉलिटिक्स और इलेक्शन हटाना ही होगा। फिल्म को लेकर पंजाब में सियासत भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री बादल के अलावा, कैप्टन अमरिंदर सिंह और आम आदमी पार्टी के बयान सामने आए हैं।
udta punjab movie, story leak before releasing, what was the controversy?
उड़ता पंजाब मूवी के नाम पर विवाद और कहानी लीक - फोटो : डेमो फोटो
फिल्म 'उड़ता पंजाब' की कहानी पर बात की जाए तो फिल्म ड्रग्स पर बेसड है। क्लाइमेक्स में एक लोकल नेता चुनाव जीतने के लिए अपने घोषणापत्र के साथ ड्रग्स के पैकेट बांटता है। ड्रग्स को किस तरह दो-तीन प्रोडक्ट्स के साथ मिलाकर बनाते हैं और फैक्ट्री में यह कैसे बनती है, इसकी पूरी डिटेल फिल्म में है। यह भी बताया गया है कि किस तरह से फैक्ट्री ऑपरेट हो रही है। फिल्म में शाहिद कपूर ड्रग एडिक्ट पॉप सिंगर बने हैं और अपने गानों में ड्रग्स के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
udta punjab movie, story leak before releasing, what was the controversy?
उड़ता पंजाब मूवी के नाम पर विवाद और कहानी लीक - फोटो : डेमो फोटो
शाहिद कहते हैं कि सभी को ड्रग्स लेनी चाहिए। फिल्म में आलिया भट्ट भी ड्रग एडिक्ट के कैरेक्टर में हैं। दिलजीत दोसांझ पुलिस अफसर के रोल में हैं। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनावों के नतीजों पर इन फिल्म का असर हो सकता है। बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की रिवाइजिंग कमेटी ने इस फिल्म से 89 सीन हटाने को कहा है। फिल्ममेकर्स विवाद से खफा हैं। फिल्म 17 जून को रिलीज होनी है।
विज्ञापन
udta punjab movie, story leak before releasing, what was the controversy?
उड़ता पंजाब मूवी के नाम पर विवाद और कहानी लीक - फोटो : डेमो फोटो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि बोर्ड की किसी भी कार्रवाई पर राज्य सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। पंजाब सरकार ने अपनी भूमिका होने से इनकार किया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सेंसर बोर्ड के फैसले की निंदा की है। वहीं पंजाब भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला सेंसर बोर्ड के समर्थन में उतर आए हैं। आप ने भी केंद्र और पंजाब सरकार पर अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करने का आरोप लगाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed