{"_id":"5a0ab9004f1c1b87698bb4eb","slug":"tips-for-girls-safety-in-night-tips-for-girls-safety-from-molestatores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात हो गई और सड़क पर अकेली हैं तो ये 10 बातें ध्यान रखें, महफूज रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात हो गई और सड़क पर अकेली हैं तो ये 10 बातें ध्यान रखें, महफूज रहेंगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
देर रात सड़क पर अकेली खड़ी थी लड़की!
- फोटो : Youtube channel
घर लौटते समय रात हो गई और सड़क पर अकेली हैं तो घबराएं नहीं, बल्कि ये 10 बातें ध्यान रखें। महफूज रहेंगी और खुद की सुरक्षा खुद ही कर सकेंगी।
लड़कियों की सुरक्षा
लड़कियों के साथ आए दिन कोई न कोई घटना हो जाती है, कभी छेड़छाड़ तो कभी रेप। ऐसे में लड़कियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, खासकर अकेले और रात में या अंधेरा होते हैं। ऐसा न हो, इसके लिए गिनीज बुक में नाम दर्ज करा चुकीं चंडीगढ़ की सेल्फ डेफेंस ट्रेनर सोनिया बतान कुछ टिप्स दे रही हैं, जिससे लड़कियां अपनी सुरक्षा खुद कर सकेंगी।
लड़कियों की सुरक्षा
गलत का अंदेशा होते ही 100 नंबर पर सूचना दें
जरूरी है कि लड़कियां अपनी सुरक्षा खुद करें। ऑटो, बाइक व रिक्शे पर हों तो पर्स दाहिनी तरफ हाथ में न रखें। रास्ते में चलते समय मोबाइल पर बात न करें। भीड़-भाड़ वाली जगह पर गहने पहनकर न जाएं। घर में हों तो दरवाजा वाहन सवारों को जानकारी देने से बचें। पार्क में सैर करने गहने पहनकर या पर्स लेकर न जाएं। कभी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पीछा करने पर तुरंत 100 नंबर पर सूचना दें।

सुनसान रास्ते पर हेडफोन लगाकर चलें
घर से बाहर निकलने पर अगर आपको सुनसान रास्ते पर चलना पड़ता है तो कानों में हेडफोन लगाकर चलें। उसमें गाने ना बजाएं लेकिन अगर आपको लगे कि कोई आपका पीछा कर रहे है तो तुरंत किसी से फोन पर बात करना शुरू कर दें या उसे ऐसे दिखाएं कि पूरे रास्ते आप किसी से बात कर रही है और आपका जानने वाला बीच रास्ते पर मिलने वाला है। फोन बाहर ना निकालें क्योंकि मनचला आपका फोन लेकर भाग सकता है।

अंधेरा होने पर कैब या ऑटो कर लें
ऑफिस से निकलते समय अंधेरा हो गया है तो कैब या पर्सनल ऑटो कर लें। सुनसान रास्ते पर अकेले जाने से बचें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब भी कैब या ऑटो में बैठें तो उसका नंबर अपने किसी जानने वाले को दे दें और पूरे रास्ते फोन पर किसी से बात करते रहें। लड़कियों को हमेशा से ही बैग में पेपर स्प्रे रखने की सलाह दी जाती है लेकिन इसके अलावा आपको बैग में एक चाकू भी जरूर रखना चाहिए।