फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जगाधरी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

Fri, 12 Jun 2015 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाध्ारी, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाध्ारी, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Fri, 12 Jun 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन

जगाधरी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

threats of bomb blast at Railway station, high alert

हरियाणा के यमुनानगर ‌स्थित जगाधरी रेलवे स्टेशन को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी पत्र के बजाय फोन पर दी गई। फोन बुधवार रात दो बजे खिजराबाद के भूड़कलां स्थित हाइडल प्लांट के माली को आया। माली ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। इससे जिला व रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया और रातभर दोनों की नींद उड़ी रही।


जगाधरी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

threats of bomb blast at Railway station, high alert

जीआरपी के साथ  वीरवार सुबह अंबाला-चंडीगढ़ से पहुंचे डॉग स्क्वॉयड सहित बम निरोधक दस्ते ने करीब ढाई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। स्टेशन पर सभी प्लेटफार्म, मुसाफिरखाने, पार्किंग स्थल को पूरी तरह से खंगाला गया और  यात्रियों के सामान की जांच की गई। मौके से बम और अन्य कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

जगाधरी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

threats of bomb blast at Railway station, high alert

जिस फोन नंबर से धमकी आई, उसकी लोकेशन के आधार पर जीआरपी व सीआईए पुलिस ने कैथल के गांव किचाना से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान इसी गांव के भगवानदास व गुरमीत सिंह के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ जीआरपी पुलिस ने धारा-124 ए के तहत केस दर्ज किया। पुलिस इन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगाधरी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

threats of bomb blast at Railway station, high alert

प्रदेश में रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला 2006 से चल रहा है। तब से लेकर अब तक 26 जनवरी और 15 अगस्त के आसपास अंबाला छावनी, बराड़ा और जगाधरी रेलवे स्टेशन पर लश्कर-ए-तैयबा के नाम से स्टेशनों को उड़ाने की धमकी भरे करीब दस पत्र भेजे गए। ये सभी पत्र आज भी जीआरपी के पास मौजूद हैं और इस तरह के पत्र भेजने वाले की तलाश जारी है।

विज्ञापन

जगाधरी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

threats of bomb blast at Railway station, high alert

इस बार पत्र के बजाय फोन पर किसी व्यक्ति को ऐसी धमकी मिलने से पुलिस हैरत में है। अभी तक की जांच में पुलिस आतंकी धमकी के बजाय इसे शरारती तत्व की कारस्तानी मान रही है।  जसविंदर सिंह, प्रभारी, थाना जीआरपी, जगाधरी रेलवे स्टेशन ने बताया कि जिस नंबर से फोन आया, उसकी लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ धारा-124 ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed