फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैमसंग के शोरूम में डकैती, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

Fri, 08 May 2015 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Fri, 08 May 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन

सैमसंग के शोरूम में डकैती, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

theft of samsung mobile of 15 lakhs in showroom, cctv footage

शातिर चोरी की यह वारदात पंजाब के मोगा में घटी। यहां के सैमसंग कंपनी के स्मार्ट प्लाजा नावल्टी इलेक्ट्रानिक्स शोरूम में वीरवार सुबह 15 लाख के मोबाइल और पार्ट्स समेत 80 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। चोर डेमो के लिए रखे गए मोबाइल भी ले गए। डेमो फोन के साथ हार्न लगे हुए थे, चोरों ने उनको काट दिया। डीएसपी सिटी संदीप शर्मा ने बताया कि शोरूम मालिकों के बयान पर 8 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

सैमसंग के शोरूम में डकैती, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

theft of samsung mobile of 15 lakhs in showroom, cctv footage

रेलवे स्टेशन के सामने सैमसंग के स्मार्ट प्लाजा नावल्टी इलेक्ट्रानिक्स शोरूम मालिक अमित सिंगल और सुमित सिंगल ने बताया कि वीरवार सुबह नौ बजे वह शोरूम पर आए तो उन्होंने देखा कि शटर बीच में से ऊपर किया हुआ है। उन्होंने पीछे बने दरवाजे से ऊपर जाकर देखा तो शोरूम का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा मिला। उन्होंने इसकी जानकारी थाना सिटी साउथ पुलिस को दी।

सैमसंग के शोरूम में डकैती, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

theft of samsung mobile of 15 lakhs in showroom, cctv footage

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो उन्हें पता चला कि सुबह 4.38 बजे आठ व्यक्तियों ने उनकी दुकान के बाहर शटर को साइडों से किसी लोहे की वस्तु से ऊपर उठाया। इसके बाद दो व्यक्ति अंदर चले गए। चोर लॉकर से 15 लाख रुपये के मोबाइल, पार्ट्स के अलावा 80 हजार रुपये की नकदी ले गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन भी काट दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैमसंग के शोरूम में डकैती, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

theft of samsung mobile of 15 lakhs in showroom, cctv footage

इसके बाद पांच बजकर पांच मिनट पर अंदर आए दो लड़कों ने आवाज दी। बाहर खड़े छह आदमियों ने उनको बाहर निकाला। शोरूम के साथ ही ओबीसी का एटीएम लगा हुआ है। सामने रेलवे स्टेशन है जिसमें रेलवे पुलिस चौकी भी है, लेकिन चोर आधा घंटा बेरोकटोक घटना को अंजाम देते रहे। पुलिस ने फुटेज की जांच की तो पता चला कि बुधवार सुबह 10.05 बजे चार व्यक्ति शोरूम से चिप लेने आए।

विज्ञापन

सैमसंग के शोरूम में डकैती, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

theft of samsung mobile of 15 lakhs in showroom, cctv footage

ये वही लोग थे जो रात को चोरी करने आए थे। चिप लेने आए व्यक्ति शोरूम में काम करने वाले लड़के से बात भी कर रहे थे। करीब 30-40 मिनट तक वह दुकान पर नजर रखते रहे। चोरों ने चिप लेने के समय साढ़े तीन सौ रुपये का जो बिल कटवाया, उस पर भोगलू पासवान का नाम लिखवाया था। उस पर लिखवाया गया फोन नंबर राजीव भुल्ले कोयंबटूर (तमिलनाडु) का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed