कुश्ती में अपने गुरु के निधन से खली आहत, बोले सितारा टूटा
डब्ल्यूडब्ल्यूई के प्र्रसिद्ध पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली अपने गुरु डॉ. रणधीर हस्तीर के निधन से काफी आहत हैं। वे जल्द उनके परिवार के पास दुख जताने जाएंगे। रिपोर्ट: सौरभ खन्ना, जालंधर
कुश्ती में अपने गुरु के निधन से खली आहत, बोले सितारा टूटा
खली ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि डॉक्टर साहब को कभी भुलाया नहीं जा सकता। खली डॉ. हस्तीर से कई सालों तक बॉडी बिल्डिंग का प्रशिक्षण लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सबसे पहले डॉ. हस्तीर के ही रामामंडी में बने तारा हेल्थ क्लब में बॉडी बिल्डिंग का अभ्यास किया करते थे।
कुश्ती में अपने गुरु के निधन से खली आहत, बोले सितारा टूटा
खली उनकी बताई हुई ट्रेनिंग के अनुसार ही एक्साइज किया करते थे। खली के अनुसार ट्रेनिंग से लेकर उनका डाइट चार्ट तक डॉक्टर साहब ही तैयार करके दिया करते थे। खली ने कहा पंजाब में बॉडी बिल्डिंग खेल की शुरुआत करने वाले डॉ. हस्तीर ही थे। उनकी इस देन को बुलाया नहीं जा सकता है।
कुश्ती में अपने गुरु के निधन से खली आहत, बोले सितारा टूटा
खली ने कहा कि डॉ. हस्तीर ने कई अन्य नामी बॉडी बिल्डिरों को तैयार किया है। डॉ. हस्तीर पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए ढेरों बॉडी बिल्डरों को ट्रेनिंग देते रहे हैं। डॉक्टर साहब बॉडी ग्रो प्रोडक्ट भी तैयार करते थे। वे अपने गुरु डॉ. हस्तीर के निधन की खबर सुनकर हैरान हो गए थे, क्योंकि वे एकदम से फिट थे।
कुश्ती में अपने गुरु के निधन से खली आहत, बोले सितारा टूटा
खली ने कहा कि वे जालंधर से बाहर होने की वजह से डॉ. हस्तीर के अंतिम संस्कार पर नहीं जा पाए, लेकिन वे जल्द ही परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए जाएंगे। डॉ. हस्तीर बॉडी बिल्डिंग जगत के गॉड फादर थे। खली का कहना है कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि जैसे एक सितारा सभी को रुलाकर टूट गया हो।