फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSF के बर्खास्त जवान ने इंसाफ पाने के लिए चुना 'रुस्तम' का रास्ता

Fri, 21 Apr 2017 09:22 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Apr 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Tej Bahadur Yadav Will Fight for Justice in Uniform like Akshay Kumar in Rustom
तेज बहादुर यादव घर पहुंच गए
बीएसएफ से बर्खास्त तेज बहादुर यादव ने इंसाफ पाने के लिए 'रुस्तम' का रास्ता चुना लिया है और वह निकल पड़ा है ठीक अक्षय कुमार की तरह वर्दी पहनकर।
Tej Bahadur Yadav Will Fight for Justice in Uniform like Akshay Kumar in Rustom
तेजबहादुर के बाद मां ने भी खोला मोर्चा
रुस्तम मूवी में अक्षय कुमार एक मर्डर केस में फंस जाते हैं और फिर वर्दी पहनकर इंसाफ की लड़ाई लड़ते हैं, ठीक उसी तरह तेज बहादुर भी संघर्ष करने को निकल पड़ा है। तेज बहादुर ने वीडियो बनाकर बॉर्डर पर सेना के जवानों को मिलने वाले खाने की पोल खोली तो उसे बर्खास्त कर दिया गया। अब वह बर्खास्तगी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील करेगा। वह 'रुस्तम' की तरह ही वर्दी पहनकर इंसाफ की लड़ाई लड़ेगा।

 
Tej Bahadur Yadav Will Fight for Justice in Uniform like Akshay Kumar in Rustom
तेज बहादुर यादव घर पहुंच गए
BSF से बर्खास्त किए जाने के बाद तेज बहादुर यादव घर पहुंच गए और घर आते ही उन्होंने लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया। तेज बहादुर रोडवेज बस के ज​रिए जैसे ही हरियाणा के रेवाड़ी जिला पहुंचे तो वहां पर उनकी पत्नी मौजूद रहीं। वहीं पूर्व विधायक नरेश यादव व अन्य परिजनों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tej Bahadur Yadav Will Fight for Justice in Uniform like Akshay Kumar in Rustom
Tej Bahadur Yadav
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते तेज बहादुर ने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया, लेकिन सजा गलत मिली मुझे। सबूत देने के बावजूद बर्खास्त किया गया। तेज बहादुर ने कहा कि उन्होंने मोदी सरकार से मदद की गुजारिश की है। अगर सरकार मदद नहीं करती तो वे न्याय पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि वे बर्खास्तगी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
विज्ञापन
Tej Bahadur Yadav Will Fight for Justice in Uniform like Akshay Kumar in Rustom
तेज बहादुर
तेज बहादुर ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई है। मेरे साथ सेना के कई जवान हैं। गौरतलब है कि 9 जनवरी 2017 को तेज बहादुर ने जम्मू में सीमा पर तैनाती के दौरान ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला था। कुछ ही समय में यह वायरल हो गया था। इसके बाद से ही बीएसएफ में उनके साथ बुरा बर्ताव हो रहा था। उन्हें एक तरह से नजरबंद कर दिया गया था। अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed