{"_id":"579b96af4f1c1b211521e44e","slug":"teej-festival-celebrated-at-city-park-mohali-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीज मेले में कुड़ियों ने ऐसे मचाया धमाल, देखने वालों ने थाम लिए दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज मेले में कुड़ियों ने ऐसे मचाया धमाल, देखने वालों ने थाम लिए दिल
Sat, 30 Jul 2016 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sat, 30 Jul 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Teej Festival
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मोहाली में सेक्टर-68 स्थित सिटी पार्क में शुक्रवार को आयोजित तीज मेले में कुड़ियां इस तरह थिरकीं कि देखने वालों ने अपने दिल थाम लिए।
लोगों ने लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया
2 of 4
Teej Festival
- फोटो : amar ujala
मेले में ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री सरदार सिंकदर सिंह मलूका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत सुखजीत सिंह बैंस के प्रयास से आयोजन करवाया गया। इस दौरान कई प्रकार के सभ्याचारक प्रोग्राम हुए। इसमें लोगों ने लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया। इस मौके पर पंचायत मंत्री ने तीज मेले पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पहले यह त्योहार गांवों में बड़े स्तर पर मनाया जाता था।
पंजाबियों को अपनी संस्कृति व त्योहारों पर गर्व करना चाहिए
3 of 4
Teej Festival
- फोटो : amar ujala
लेकिन समय की तब्दीली व लोगों की सोच के अनुसार यह त्योहार फीका होने लगा है। अब गांवों और शहरों की तीज बड़े स्तर पर मनाई जाने लगी। मलूका कहा कि जैसे कि चरखा कातना फुलकारी निकालना समाप्त होता जा रहा है। इसलिए पंजाबियों को अपनी संस्कृति व त्योहारों पर गर्व करना व उच्च स्तर पर मनाना चाहिए। मेले में ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के सचिव सरदार दीपइंद्र सिंह, डिप्टी डायरेक्टर रमिन्द्र बुट्टर और जगतार सिंह सिद्धू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तोगा कलां की पंच राजबीर कौर बनी तीज क्वीन
4 of 4
Teej Festival
- फोटो : amar ujala
मेले में गिद्दा, भंगड़ा, गीत, कोरियोग्राफी पेश की गई। मेले का एक मुख्य आकर्षण ग्रामीण स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्रकार की दस्तकारी वस्तुओं की प्रदर्शनी रही। इन प्रदर्शनियों में दरियां, खेस, फुलकारियां, सूट, आचार, चटनियां, मुरब्बे, स्वैटर, कोटियां, क्रोशिए से तैयार वस्तुओं के अलावा भी कई प्रकार की पेशकारी की गई। इस अवसर पर पंजाबी संस्कृति की जैसे गिद्दा, बोलियां, टप्पे, लोक गीत, सिठनियां व बच्चों का रंगा रंग कार्यक्रम पेश किए गए। इस अवसर पर कपूरथला जिले के गांव तोगा कलां की पंच राजबीर कौर तीज क्वीन चुनी गई। तीज क्वीन को विभाग के मंत्री ने ताज पहना कर सम्मानित किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।