गांव में छोटी सी हलवाई की दुकान चलाना वाला हलवाई पलभर में करोड़ों का मालिक हो गया। आप भी जानिए कैसे...
2 of 7
पलभर में हलवाई बना करोड़पति
फतेहाबाद के गांव दैय्यड़ में रहने वाले आजाद के साथ कुछ ऐसा हुआ, जो उसने सपने में भी नहीं सोचा था। पेशे से हलवाई का काम करने वाले आजाद के मां-बाप बचपन में ही चल बसे। गांव में छोटी सी हलवाई की दुकान चलाना वाले हलवाई आजाद ने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि उसका नाम भी इलाके के करोड़पतियों में गिना जाएगा।
3 of 7
पलभर में हलवाई बना करोड़पति
हुआ यूं कि आजाद ने पिछले दिनों सिरसा से पंजाब सरकार की लॉटरी का एक टिकट खरीदा, जिसका बीते दिन रिजल्ट आया। इस रिजल्ट में उसका जैकपॉट लगा। जैकपॉट छोटा-मोटा नहीं बल्कि डेढ़ करोड़ रुपए का।
4 of 7
पलभर में हलवाई बना करोड़पति
आजाद के अनुसार जब उसे जैकपॉट लगने का पता चला तो एक बार उसे विश्वास नहीं हुआ, मगर जब उसने रिजल्ट का पता किया तो उसका वास्तव में जैकपॉट उसके नाम लगा हुआ था। आजाद के जैकपॉट लगने का पता चलने के बाद पूरे गांव में जश्न का माहौल है। पूरे गांव में महिलाओं ने मंगल गीत गाकर खुशी में जुलूस भी निकाला है।
5 of 7
पलभर में हलवाई बना करोड़पति
आजाद का कहना है कि उसने अपने जीवन में पहली बार लॉटरी का टिकट लिया था और पहली बार उसका जैकपॉट लग गया। लॉटरी बेचने वाले एजेंट दीपक का कहना है कि 20 दिसंबर को आजाद ने उनसे लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसका दो दिन पहले रिजल्ट आया, जिसमें आजाद का जैकपॉट लगा है।