फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, युवतियों ने खुद पर डाला मिट्टी का तेल और...

Wed, 17 Dec 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Wed, 17 Dec 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन

देखिए, युवतियों ने खुद पर डाला मिट्टी का तेल और...

suicide attempt by 2 young lady in front of police Commissioner Office

पतियों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज होने से भड़की दो महिलाओं ने पंजाब के अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को रोका। बाद में पुलिस अफसरों ने महिलाओं को पर्चा रद्द होने की जानकारी देकर शांत किया। 3 दिसंबर मजीठा रोड स्थित एक रिजोर्ट में शादी समारोह के दौरान वकीलों और कार्यक्रम में शामिल लोगों के बीच मारपीट हो गई थी।

देखिए, युवतियों ने खुद पर डाला मिट्टी का तेल और...

suicide attempt by 2 young lady in front of police Commissioner Office

मामले में वकीलों की ओर से सौरव कपूर, सन्नी सरपाल के अलावा चौदह लोगों के खिलाफ धारा 307 का पर्चा दर्ज कर लिया गया था। दूसरे पक्ष की शिकायत के बाद भी पुलिस ने उनका केस नहीं दर्ज किया। इस मामले को लेकर वकील दस दिन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अदालत का बायकाट कर प्रदर्शन कर थे।

देखिए, युवतियों ने खुद पर डाला मिट्टी का तेल और...

suicide attempt by 2 young lady in front of police Commissioner Office

वहां सौरव कपूर की पत्नी प्रिया कपूर और सन्नी सरपाल की पत्नी कनिष्का सरपाल में मामला झूठा बताते हुए पर्चा रद्द करने की मांग की पुलिस से की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि मांग पूरी न होने पर वह पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेंगी। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रिया कपूर और कनिष्का कपूर कमिश्नर कार्यालय के बाहर पहुंच गई और अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, युवतियों ने खुद पर डाला मिट्टी का तेल और...

suicide attempt by 2 young lady in front of police Commissioner Office

जैसे ही उन्होंने जेब से माचिस की डिब्बी निकाली पास ही सिविल कपड़ों में खड़े पुलिस कर्मचारी और पास खड़े ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ने दोनों को पकड़ लिया। इसी बीच कनिष्का सरपाल बेहोश हो गई। उसे ट्रैफिक इंचार्ज जोन थ्री के डी-जतिंदर ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर एडीसीपी स्पेशल हरजीत सिंह बराड़ ने मौके पर पहुंच प्रिया कपूर की बात सुनी और डीसीपी बिक्रमपाल सिंह भट्टी से मुलाकात करवाई।

विज्ञापन

देखिए, युवतियों ने खुद पर डाला मिट्टी का तेल और...

suicide attempt by 2 young lady in front of police Commissioner Office

डीसीपी ने प्रिया कपूर को बताया धारा 307 का पर्चा रद्द कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट सोमवार को ही अदालत में पेश कर दी गई थी। दूसरी पार्टी पर पर्चा प्रिया कपूर के बयानों के आधार पर किया जाएगा। डीसीपी ने कहा कि कम्यूनिकेशन गैप के कारण जांच रिपोर्ट प्रिया व कनिष्का के परिवार के पास नहीं पहुंच पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed