फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेरकः पिता खेत में तो बेटी मैदान पर बहा रही पसीना, मजदूर की बेटी भी दिला चुकी है दो बार सोना

Fri, 03 Jan 2020 12:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 03 Jan 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Success story of two girl hockey players of Haryana
Haryana - फोटो : अमर उजाला

अगर कुछ करने का जज्बा है तो कोई भी कठिनाई आपकी सफलता में आड़े नहीं आएगी। यह बात एकदम सटीक बैठती है हॉकी खिलाड़ी मनीषा तंवर पर। मनीषा के पिता मनोज मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। मगर इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मनीषा हॉकी में अपना व अपने परिजनों का नाम रोशन कर रही है। मनीषा अपने चार साल के करियर में दो बार स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में न सिर्फ भाग ले चुकी है, बल्कि दोनों बार हरियाणा को सोना दिला चुकी है।

Success story of two girl hockey players of Haryana
जूनियर हॉकी महिला चैंपियनशिप।

बड़ी बहन को देखकर खेलना किया शुरू
भिवानी के तिगड़ाना गांव की मनीषा ने बताया कि उसकी बहन किरण हॉकी खेलती थी। उसने भी एक बार स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया था। अब उसकी बहन की शादी हो चुकी है। उसने अपनी बहन को देखकर ही हॉकी खेलना शुरू किया। शुरुआत में वह गांव में अभ्यास करती थी। इसके बाद उसने भिवानी के भीम स्टेडियम में अभ्यास करना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ साल पहले उसका दाखिला हिसार के साई सेंटर में हो गया। अब वह यही रहकर अभ्यास कर रही है।

Success story of two girl hockey players of Haryana
मनीषा तंवर।

मनीषा के मुताबिक उसने वर्ष 2016-17 में पहला स्कूली नेशनल (अंडर-14) खेला था। इस दौरान उनकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उसने साल 2018-19 (अंडर-14) में भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस साल भी उसकी टीम ने सोना जीता। वह टीम में सेंटर हाफ पॉजिशन पर खेलती है। महिला वर्ग में उसकी पसंदीदा खिलाड़ी पूनम मलिक व पुरुष वर्ग में मनप्रीत है। वह सीनियर टीम में शामिल होकर देश के लिए खेलना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Success story of two girl hockey players of Haryana
पिंकी जांगड़ा।

पिता खेत में तो बेटी मैदान पर बहा रही पसीना
हिसार जिले के गांव उमरा की पिंकी जांगड़ा हॉकी में अपने परिवार का नाम चमका रही है। पिंकी ने बताया कि उसने पांच साल पहले हॉकी खिलाड़ी पूनम मलिक को देखकर हॉकी खेलना शुरू किया। उसने वर्ष 2017-18 में पहला स्कूली नेशनल खेला था, जिसमें उसकी टीम ने रजत पदक जीता था।

विज्ञापन
Success story of two girl hockey players of Haryana
जूनियर हॉकी महिला चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला

वहीं वर्ष 2018-19 में सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया था, जिसमें उनकी टीम ने सोना जीता था। पिंकी ने बताया कि वह टीम में फॉरवर्ड पॉजिशन पर खेलती है। अब वह जनवरी में होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में प्रदेश की अंडर-17 की टीम में खेलेगी। वह साई के हिसार सेंटर में अभ्यास करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed