फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPS संगीता के नक्शेकदम पर चली किसान की बेटी, बनी PCS अफसर

Sat, 05 Dec 2015 08:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Dec 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन

IPS संगीता के नक्‍शेकदम पर चली किसान की बेटी, बनी PCS अफसर

success story of pcs officer sonam chaudhary of punjab

आईपीएस संगीता कालिया की तरह पंजाब के किसान की एक बेटी ने आरबीआई की जॉब छोड़कर पीसीएस की राह चुनी। पढ़िए इनकी सक्सेस स्टोरी।

IPS संगीता के नक्‍शेकदम पर चली किसान की बेटी, बनी PCS अफसर

success story of pcs officer sonam chaudhary of punjab

ये होनहार बेटी है, गुज्जर बिरादरी से संबंधित व कृषि धंधे से जुड़े सतनाम सिंह की बेटी सोनम चौधरी। 25 साल की आयु में पीसीएस अधिकारी बनी सोनम का जन्म 1990 में नवांशहर जिले के गांव जलालपुर में हुआ। सोनम को कंप्यूटर साइंस इंजीनियर की डिग्री हासिल करने के बाद उसे आरबीआई में नौकरी मिल गई थी, लेकिन उनका मन सिविल प्रशासन में बड़ी अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करने में था। वे ड्यूटी के बाद पीसीएस की पढ़ाई की तैयारी करतीं थीं।

IPS संगीता के नक्‍शेकदम पर चली किसान की बेटी, बनी PCS अफसर

success story of pcs officer sonam chaudhary of punjab

सोनम ने बताया कि उनके गांव वाले व रिश्तेदार अक्सर कहते कि क्या पढ़कर तू कोई आफिसर बन जाएगी, लेकिन उसने ऐसी बातों पर कोई प्रतिक्रिया देने के बजाय पढ़ाई पर जोर दिया। आखिर सोनम की मेहनत रंग लाई और वे पीसीएस की परीक्षा में पहली बार प्रयास में ही फरवरी 2014 में अधिकारी बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

IPS संगीता के नक्‍शेकदम पर चली किसान की बेटी, बनी PCS अफसर

success story of pcs officer sonam chaudhary of punjab

गुज्जर बिरादरी से संबंधित होने के कारण उनके परिवार में तो क्या उनकी रिश्तेदारी में भी कोई अधिकारी नहीं था और न ही कोई ऊंची पहुंच। सोनम ने बताया कि जब भी वे किसी सरकारी दफ्तर में जातीं तो लोगों की हो रही दिक्कत से उन्हें बेहद दुख होता था। सोनम ने कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई की और पीसीएस बन गईं।

विज्ञापन

IPS संगीता के नक्‍शेकदम पर चली किसान की बेटी, बनी PCS अफसर

success story of pcs officer sonam chaudhary of punjab

सोनम अब लोगों की सेवा करने के साथ-साथ सिस्टम में और भी सुधार लाने के लिए आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। सोनम ने बताया कि उसे आईएएस अधिकारी कविता चौहान से बहुत कुछ सीखने को मिला। बरनाला में वे अपने दफ्तर में सुबह से शाम तक लोगों की समस्याओं के समाधान करने में जुटी रहती हैं। वे ड्यूटी पर भी सभी अधिकारियों से पहले पहुंचती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed