{"_id":"a9cbbc767647dc5b1e876b1f4ef53fcd","slug":"success-story-of-liberty-shoe-company-owners-gupta-brothers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों ने 4 जोड़ी जूतों से खड़ा किया 400 करोड़ का एंपायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों ने 4 जोड़ी जूतों से खड़ा किया 400 करोड़ का एंपायर
Sun, 03 Jan 2016 01:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
दो भाइयों ने 4 जोड़ी जूतों से खड़ा किया 400 करोड़ का एंपायर
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि चार जोड़ी जूतों
से शुरू किया गया बिजनेस, 400 करोड़ का एम्पायर बन जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ।
पढ़िए, दो भाइयों की सक्सेस स्टोरी।
दो भाइयों ने 4 जोड़ी जूतों से खड़ा किया 400 करोड़ का एंपायर
2 of 5
हम बात कर रहे हैं, सभी के चहेते फुटवियर ब्रांड लिबर्टी की, जो आज करोड़ों का साम्राज्य है। इस साम्राज्य को 1944 में पीडी गुप्ता और डीपी गुप्ता ने चार जोड़ी जूतों से शुरू किया था। दोनों भाइयों की हरियाणा के करनाल में कमेटी चौक पर पाल बूट हाउस नाम से दुकान थी। क्योंकि उस समय हाथ से जूते बनाए जाते थे, इसलिए सारा दिन में मोची चार जोड़ी जूते बना पाते थे और उन्हीं को बेचकर दोनों भाई परिवार का खर्च चलाते थे।
दो भाइयों ने 4 जोड़ी जूतों से खड़ा किया 400 करोड़ का एंपायर
3 of 5
दोनों भाई करीब 10 साल तक ऐसे ही काम करते रहे। एक दिन भानजे राजकुमार बंसल ने साथ में काम करने और काम को आगे बढ़ाने की सलाह दी। दोनों भाइयों ने मौके का फायदा उठाते हुए फैसला लिया और पाल बूट हाउस एक कंपनी बन गया। कंपनी का नाम रखा गया लिबर्टी फुटवियर। यह बदलाव 1954 में हुआ। कुछ मशीनें खरीदी गई। आज कंपनी में 70 हजार से अधिक जूते प्रतिदिन बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो भाइयों ने 4 जोड़ी जूतों से खड़ा किया 400 करोड़ का एंपायर
4 of 5
इसके साथ ही कंपनी का कारोबार आज अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और खाड़ी देशों में फैला हुआ है। शुरूआत 1964 में हंगरी से मिले ऑर्डर के साथ हुई। इसके बाद विस्तार होता चला गया। इस बीच एक वक्त ऐसा आया, जब कंपनी को अपनों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस मुश्किल वक्त में भी दोनों भाइयों ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ते चले गए। जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।
विज्ञापन
दो भाइयों ने 4 जोड़ी जूतों से खड़ा किया 400 करोड़ का एंपायर
5 of 5
आज लिबर्टी में 4 हजार कर्मचारी और 15 हजार एसोसिएट कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी के दुनिया भर में 407 आउटलेट्स हैं। अकेले भारत में 150 डिस्ट्रीब्यूटर हैं। 6 हजार मल्टी ब्रांड स्टोर हैं। 10 देशों में एक्सक्लूसिव आउटलेट हैं। 20 से अधिक देशों में लिबर्टी का माल एक्सपोर्ट होता है। कंपनी के मौजूदा डायरेक्टर रमन बंसल कहते हैं कि हमारा एकमात्र उद्देश्य ग्राहकों की जरूरतों का ध्यान रखना और उन्हें बेहतर क्वालिटी प्रदान करना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।