{"_id":"57a32a6e4f1c1bda762bb636","slug":"sub-inspector-mausam-khatri-won-ak-crore-rupess-championship-unique-diet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सब इंस्पेक्टर ने जीती थी एक करोड़ की कुश्ती, पैसे नहीं मिले, डाइट गजब की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सब इंस्पेक्टर ने जीती थी एक करोड़ की कुश्ती, पैसे नहीं मिले, डाइट गजब की
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
ये सब इंस्पेक्टर हैं मौसम खत्री, जोकि सोनीपत के हैं।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का सबसे बड़ा एक करोड़ का इनामी भारत केसरी दंगल जीतने वाले हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर को अभी तक पैसे नहीं मिले हैं। उनकी डाइट गजब की है। देखिए, ये रिपोर्ट।
जब दोनों पहलवान मैदान पर उतरे तो दर्शकों का रोमांच चरम पर था
- फोटो : amarujala
ये सब इंस्पेक्टर हैं मौसम खत्री, जोकि सोनीपत के हैं। इसके लिए वे कई दफा खेल विभाग को गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौसम खत्री नॉन वेजिटेरियन हैं और अंडे-चिकन खाने के साथ रोजाना 5 से 7 लीटर दूध पीते हैं। मौसम खत्री सोनीपत के पांची गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने एमडीयू से पढ़ाई की है। वे एशियाड गेम्स में ब्रॉज मेडल हासिल कर चुके हैं। इससे पहले खत्री कई बार हिंद केसरी प्रतियोगिता जीत चुके हैं।
मौसम खत्री ने जीता भारत केसरी दंगल
- फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव में मार्च महीने में आयोजित भारत केसरी दंगल 2016 को जीतने वाले हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर मौसम खत्री ने इस प्रतियोगिता में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सुमित कुमार को हराया था। प्रतियोगिता में जीते एक करोड़ रुपये को मौसम खत्री अपने स्किल्स डेवलेपमेंट पर खर्च करने वाले थे, ताकि भविष्य में कुश्ती में और सुधार किया जा सके। खत्री ओलिंपिक विजेता सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त से प्रेरित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mausam khatri
प्रथम से लेकर आठवें पायदान तक के खिलाड़ी को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित किया था। एक करोड़ के अंतिम मुकाबले के लिए जब दोनों पहलवान मैदान पर उतरे तो दर्शकों का रोमांच चरम पर था। मैच शुरू होते ही पहले हाफ के 1.10 मिनट में खत्री ने अटैक किया। सुमित कुमार ने 2.07 मिनट में अटैक किया, लेकिन दोनों को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
mausam khatri
पहले अटैक की वजह से खत्री को एक अंक का बाउट मिला। दूसरे हाफ में भी दोनों खिलाड़ी मशक्कत करते रहे, लेकिन अंक हासिल करने में कोई सफलता नहीं। 6 मिनट के खेल में 5.56 मिनट पर सुमित ने जोरदार अटैक किया, लेकिन मौसम खत्री बचने में सफल रहे। अंतिम दो सेकेंड मैट पर घूमकर निकाला, जिसमें सुमित की ओर से विरोध दर्ज कराया गया, लेकिन फैसला विपक्ष में गया।