Hindi News
›
Photo Gallery
›
Haryana
›
milkha singh record breaker sprinter dharambir singh missing with coach after failure in dope test
{"_id":"57a209634f1c1bf7702b9c73","slug":"milkha-singh-record-breaker-sprinter-dharambir-singh-missing-with-coach-after-failure-in-dope-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डोपिंग में फंसे एथलीट और कोच गायब, रियो में जाने से रोका गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोपिंग में फंसे एथलीट और कोच गायब, रियो में जाने से रोका गया था
Thu, 04 Aug 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 04 Aug 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डोपिंग टेस्ट में पॉजीटिव पाए गए एथलीट गायब हो गए हैं। उनके कोच भी नहीं मिल रहे हैं। डोप टेस्ट में फेल होने के बाद इन्हें रियो जाने से रोका गया था। जानिए क्या है मामला?
2 of 5
हरियाणा जिले के भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
रोहतक जिले के अजायब गांव निवासी एथलीट धर्मबीर आज रियो ओलंपिक के डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए। उन्हें एयरपोर्ट पर ही रियो जाने से रोक दिया गया था। उसके बाद से धर्मबीर गायब हैं। उनका कोई अता पता नहीं है। उनका मोबाइल भी मंगलवार को आउट ऑफ कवरेज एरिया हो गया था। इसके बाद से उनकी किसी से बात नहीं हो पा रही है।
3 of 5
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
धर्मबीर रोजाना एमडीयू और राजीव गांधी स्टेडियम के ग्राउंड में रियो ओलंपिक के लिए प्रेक्टिस करते थे, लेकिन डोप टेस्ट में फेल होने के बाद से वे नहीं दिखे। धर्मबीर के करीबी माने जाने वाले लोग भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे प रहे हैं। हालांकि यह जरूर कहा जा रहा है कि धर्मबीर इस मामले में नाडा में अपील करेंगे और बी सैंपल की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
धर्मबीर रोहतक शहर में जहां रहते है, वहां भी वह नहीं मिल सके तो उनके गांव अजायब में परिजनों को उनकी कोई जानकारी नहीं है। धर्मबीर के कोच डा. रमेश सिंधु भी नहीं मिल रहे हैं और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। उनसे बातचीत करने के लिए भी संवाददाता घर पहुंचे, लेकिन वहां भी वे नहीं मिल सके।
विज्ञापन
5 of 5
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि धर्मबीर सिंह ने देश को 36 साल बाद 200 मीटर दौड़ में ओलंपिक का टिकट दिलाया था। रियो में उन्हें जमैका के उसैन बोल्ट के साथ दौड़ना था। धर्मबीर सिंह ने 2015 में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 21.6 सेकेंड का 200 मीटर का रिकॉर्ड 20.7 सेकेंड में तोड़ा था। लंदन ओलंपिक में उसैन बोल्ट ने 200 मीटर को 19.32 सेकेंड में पूरा करके गोल्ड जीता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।