{"_id":"58ed08bb4f1c1ba368cf6458","slug":"strike-of-haryana-roadways","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: थमे रहे 3700 बसों के पहिये, रोडवेज की हड़ताल से यात्री पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: थमे रहे 3700 बसों के पहिये, रोडवेज की हड़ताल से यात्री पस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज़ कर्मचारियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में दूसरे दिन भी 3700 बसों के पहये थमे रहे। रोडवेज की इस बड़ी हड़ताल की वजह से यात्री सड़कों पर यहां- वहां भागते दिखे।
रोडवेज़ कर्मचारियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। रोडवेज बसों की हड़ताल समर्थन में अब निजी बस संचालकों ने भी बसों को खड़ा कर दिया है। इससे यात्रियों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज़ कर्मचारियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज अधिकारियों और सरकार की ओर से कोई कदम न उठाए जाने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्रियों को मजबूरन निजी वाहनों के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार मांग नहीं मानेगी तो हड़ताल भी खत्म नहीं होगी। सूत्रों की मानें तो हड़ताल कर्मियों को सरकार सस्पेंड करने की तैयारी में है। इसके लिए अधिकारी सूची बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज़ कर्मचारियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बसों की हड़ताल की चलते बस स्टैंड परिसर में सन्नाटा रहा, वहीं स्टैंड के बाहर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। भीड़ की वजह से निजी वाहनों में यात्रा करने के लिए यात्री मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन
रोडवेज़ कर्मचारियों की हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
बसों की हड़ताल की वजह से दूसरे जिलों और आसपास के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही। सरकारी बसें जहां हड़ताल की वजह से खड़ी रहीं वहीं निजी बसें भी नहीं गईं। हालांकि बाद में कुछ निजी बस संचालकों ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को निकाला।