फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आंधी में गिरा गोशाला का शेड, 3 महिलाएं जिंदा दफन

Wed, 15 Jun 2016 05:30 PM IST
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Wed, 15 Jun 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
storm and heavy rain in moga, dairy shed dropped, 3 women killed
मोगा में दुर्घटना में मारी गईं 3 महिलाएंं, घ्‍ाटनास्‍थ्‍ाल की तस्वीरें - फोटो : amar ujala

बिडंबना दे‌खिए, तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए 8 महिलाओं ने गोशाला की जिस शेड की शरण ली थी वही उनकी कब्रगाह बना। दरअसल दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश से गोशाला का शेड गिर गया। इसकी चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

storm and heavy rain in moga, dairy shed dropped, 3 women killed
मोगा में दुर्घटना में मारी गईं 3 महिलाएंं, घ्‍ाटनास्‍थ्‍ाल की तस्वीरें - फोटो : amar ujala

हादसा पंजाब के मोगा के गांव धल्लेके में मंगलवार दोपहर बाद हुआ। सेवा सोसाइटी की एंबुलेंसों में घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया और सीवरेज जाम हो गया। मंगलवार दोपहर बाद अचानक तेज आई आंधी और बारिश से बचने के लिए गांव धल्लेके में मनरेगा मजूदर महिलाएं बाबा पंज पीर गोशाला के शेड के नीचे खड़ी हो गईं।

storm and heavy rain in moga, dairy shed dropped, 3 women killed
मोगा में दुर्घटना में मारी गईं 3 महिलाएंं, घ्‍ाटनास्‍थ्‍ाल की तस्वीरें - फोटो : amar ujala

करीब सवा चार बजे तेज आंधी के कारण गोशाला का शेड नीचे गिर पड़ा। शेड के मलबे नीचे दबने से भोली कौर पत्नी सुखदेव सिंह, छिंदर कौर पत्नी रेशम सिंह और वीरपाल कौर पत्नी छिंदा सिंह जो गांव धल्लेके की रहने वाली थीं की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
storm and heavy rain in moga, dairy shed dropped, 3 women killed
मोगा में दुर्घटना में मारी गईं 3 महिलाएंं, घ्‍ाटनास्‍थ्‍ाल की तस्वीरें - फोटो : amar ujala
इसके अलावा अजैब सिंह, गुरमेल सिंह, हरजीत कौर, उसके बेटे शमशेर सिंह के अलावा एक बॉबी नामक का बच्चा घायल हो गया। गोशाला के साथ ही बाबा पंज पीर का गुरुद्वारा साहिब है। घटना के बारे में तुरंत माइक के जरिए लोगों को बताया गया।
विज्ञापन
storm and heavy rain in moga, dairy shed dropped, 3 women killed
मोगा में दुर्घटना में मारी गईं 3 महिलाएंं, घ्‍ाटनास्‍थ्‍ाल की तस्वीरें - फोटो : amar ujala

बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने महिलाओं और घायलों को मलबे के नीचे से निकाला। इसकी सूचना समाज सेवा सोसाइटी कार्यकर्ताओं को दी गई। उन्होंने एंबुलेंसों में घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। लगातार दो घंटे हुई जोरदार बारिश के कारण खेत पानी से भर गए और सीवरेज सिस्टम जाम होने से लोगों के घरों में पानी भर गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed