{"_id":"5afbf4fa4f1c1bdc408b5be4","slug":"sting-operation-on-indian-railway-security-system-in-trains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सफर करने वालों के होश उड़ा देगी यह जानकारी, रखेंगे ध्यान तो बच जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सफर करने वालों के होश उड़ा देगी यह जानकारी, रखेंगे ध्यान तो बच जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 17 May 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में सफर करने के बारे में ऐसी जानकारी सामने आई है, जो आपके होश उड़ा देगी। अगर सावधानी बरतेंगे तो फंसने से बच जाएंगे, पढ़ें खुलासा।
भारतीय रेलवे
इसे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही कहा जाएगा या फिर अनदेखी, कि विभिन्न मार्गों पर चलने वाली पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों में रात के समय सुरक्षा भगवान भरोसे रहती है। अमर उजाला की टीम ने शनिवार रात रोहतक रेलवे स्टेशन पहुंचकर कई ट्रेनों की पड़ताल की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। अधिकतर ट्रेनों में पुलिसकर्मी नदारद थे। हालांकि रोहतक रेलवे स्टेशन पर जरूर जीआरपी गश्त करती नजर आई। पड़ताल के दौरान अमर उजाला को कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला
डेमो इमेज
ट्रेन - हरिद्वार बीकानेर एक्सप्रेस,
समय - 12:45 बजे रात
ट्रेन रोहतक रेलवे स्टेशन पर आकर रुकती है। पड़ताल के दौरान पाया गया कि किसी भी बोगी में सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ का कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। सफर करने के बाद रेलवे स्टेशन पर उतरे दैनिक यात्री मनीष, सुनीता ने कहा कि रात के समय ट्रेनों में सुरक्षा न के बराबर रहती है।

indian Railway
ट्रेन- पंजाब मेल
समय-2 बजे रात
यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकती है। रुकते ही ट्रेन से यात्रियों के उतरने व चढ़ने का क्रम जारी हो जाता है। कई बोगियों की पड़ताल की गई मगर पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। पीछे वाली बोगी में जरूर एक पुलिसकर्मी तैनात था। उसने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण कम पुलिसकर्मियों को ही लगाया जाता है।

indian railway
ट्रेन- गरीब रथ
समय-1.45 बजे
ट्रेन रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी। किसी भी बोगी में पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। चंडीगढ़ से सवार हुए मलखान सिंह, मनोहर ने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी ट्रेन में नहीं है। कभी भी कोई वारदात हो सकती है। किसी भी बोगी में पुलिसकर्मी नजर नहीं आए।