{"_id":"57a3205d4f1c1bb17b2b8cc1","slug":"sprinter-dharambir-singh-dream-break-to-run-with-usain-bolt-due-to-failure-in-dope-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डोप टेस्ट में फंसते ही बोल्ट संग दौड़ने का सपना टूटा, मिल्खा का रिकार्ड तोड़ा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोप टेस्ट में फंसते ही बोल्ट संग दौड़ने का सपना टूटा, मिल्खा का रिकार्ड तोड़ा था
प्रीत निंदाना/अमर उजाला, महम (रोहतक)
Updated Fri, 05 Aug 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा जिले के भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
200 मीटर दौड़ में देश को 36 साल बाद पहली बार ओलंपिक में जगह दिलाने वाले एथलीट के डोप टेस्ट में फंसने से हर कोई सदमे में है। देखिए, पूरी रिपोर्ट।
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का रिकार्ड तोड़ने वाले धर्मबीर को ओलंपिक में उसैन बोल्ट के साथ दौड़ना था, लेकिन डोप टेस्ट में फंसने से पूरा परिवार सकते में है। धर्मबीर के ब्लड सैंपल पॉजिटिव पाए जाने की बात परिजनों के गले नहीं उतर रही है। परिवार का कहना है कि हमने इस दिन के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। अब बेटा ऐसे मुकाम पर पहुंचकर चूक नहीं कर सकता। धर्मबीर को साजिश का शिकार बनाया जा रहा है।
Dharambir
- फोटो : Getty
धर्मबीर के पिता पूर्व सैनिक श्रद्धानंद और माता सुनहरी देवी का साफ तौर पर कहना है कि उनका बेटा इतनी बड़ी चूक नहीं कर सकता। यदि ऐसा किया गया है तो यह उनके लिए भारी क्षति है। श्रद्धानंद ने कहा कि जो अपने लक्ष्य के लिए सब कुछ दांव पर लगा दे, भला वो अपने मुकाम के नजदीक पहुंचकर ऐसा कैसे कर सकता है। खिलाड़ी ने अपना मुकाम हासिल करने के लिए किसी रिश्ते नाते की परवाह नहीं की। ट्रैक के अलावा उसे दूसरी किसी चीज से प्यार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
धर्मबीर को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने अपनी पूरी जमा पूंजी और खेती बाड़ी की कमाई को लगा दिया। कभी भी घर की जिम्मेदारी उन पर नहीं डाली। बावजूद इसके ऐसा हुआ है तो बेहद शर्मनाक है। अब हमारे पास ताकत और पैसा नहीं बचा है कि हम भी नरसिंह यादव की तरह लंबी लड़ाई लड़ सकें। कोई अनहोनी हुई तो हम पूरी तरह से टूट जाएंगे। उन्हें नहीं पता कि धर्मबीर कहां है। 10 दिन से किसी भी परिजन की धर्मबीर से फोन पर बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
स्प्रिंटर धर्मबीर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
देश की खेल व्यवस्था पर पर सवाल उठाते हुए श्रद्धानंद कहते हैं कि यह तो सदियों से होता आया है कि करे कोई और भरे कोई। मेरे बेटे के साथ भी ऐसा ही कुछ हो सकता है। उन्हें कई बार हतोत्साहित करने का प्रयास किया गया। उन्हें स्पर्धा में पिछड़ाने के लिए साजिश की गई है। जब नेशनल स्तरीय स्पर्धा में छल किया जा सकता है तो यह तो ओलंपिक है। परिजनों को उम्मीद है कि धर्मबीर पाक साफ निकलेगा और सपना पूरा करेगा।