फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 हजार में 'रामायण' एक्सप्रेस में सफर, देखने को मिलेंगे कई तीर्थ, खाने-ठहरने की सुविधा भी

Sat, 22 Feb 2020 12:38 PM IST
खुशबू गोयल दीपक शाही, चंडीगढ़
दीपक शाही, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Feb 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Special Tour Package for Travelling in Ramayan Express, Pilgrimage Tour
प्रतीकात्मक तस्वीर
16 हजार रुपये में रामायण एक्सप्रेस में सफर कीजिए, भगवान राम-सीता से जुड़े कई तीर्थ देखने को मिलेंगे। खाने-पीने और ठहरने की सुविधा भी मिलेगी। शेड्यूल जारी हो गया है, देखें और बुकिंग कराएं।
Special Tour Package for Travelling in Ramayan Express, Pilgrimage Tour
प्रतीकात्मक तस्वीर
रामायण एक्सप्रेस का देशभर के लोगों में क्रेज है। नवंबर 2019 में 800 यात्रियों में 400 लोग ट्राइसिटी से शामिल थे। ये सभी लोग भगवान श्री राम से जुड़े पौराणिक स्थलों के दर्शन के लिए गए थे। 2020 में यह ट्रेन एक बार फिर तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने के लिए तैयार है। इसकी बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बुकिंग चंडीगढ़ सेक्टर 34 आईआरसीटीसी की ओर से करा सकते हैं। यह ट्रेन दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से 28 मार्च को दिन में 3.30 बजे रवाना होगी। इस बार कुछ विशेष बदलाव किया गया है। इसमें एसी के पांच कोच जोड़े गए हैं। ट्रेन में एसी और नॉन एसी के पांच-पांच कोच शामिल हैं। ट्रेन को ऐसा डिजाइन किया गया है कि सफर के दौरान यात्रियों को तीर्थ स्थलों का अनुभव कराया जा सके। अंदर भजन-कीर्तन के ऑडियो-वीडियो की व्यवस्था की गई है।
Special Tour Package for Travelling in Ramayan Express, Pilgrimage Tour
प्रतीकात्मक तस्वीर
रेलवे की तरफ से मिलेंगी ये सुविधाएं
रेलवे की ओर से स्लीपर क्लास के यात्रियों को शाकाहारी खाना, रहने के लिए धर्मशाला, मंदिरों के दर्शन के लिए नॉन एसी बसों की व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम किया जाएगा। एसी के यात्रियों के लिए बजट होटल की व्यवस्था की गई है। बाकी सारी सुविधाएं स्लीपर क्लास के यात्रियों जैसी मिलेंगी। टूर के दौरान यात्रियों के साथ आईआरसीटीसी की तरफ से एक टूर मैनेजर रहेगा। ट्रेन में 800 यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Special Tour Package for Travelling in Ramayan Express, Pilgrimage Tour
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन जगहों पर दर्शन करने और घूमने की सुविधा
राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, भारत मंदिर, सीमा माता मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, सीता समाहित स्थल, त्रिवेणी संगम, हनुमान मंदिर, भारद्वाज आश्रम, चित्रकूट, नासिक, हंपी और रामेश्वरम के दर्शन कराए जाएंगे। श्रीलंका में सीता माता मंदिर, अशोक वाटिका, विभीषण मंदिर और शिव मंदिर सहित कई जगहें दिखाई जाएंगी। टूर में कुल 16 रात और 17 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
Special Tour Package for Travelling in Ramayan Express, Pilgrimage Tour
प्रतीकात्मक तस्वीर
श्रीलंका में मंदिरों में दर्शन का मिलेगा मौका, क्या होगा किराया
भगवान राम के जीवन से जुड़े अहम स्थलों से होकर गुजरने वाली इस ट्रेन के माध्यम से भगवान राम के जीवन से जुड़े पौराणिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इसमें फ्लाइट से यात्रियों को श्रीलंका जाने का विकल्प भी मिलेगा। चंडीगढ़ आईआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर एमपीएस राघव ने बताया कि इस ट्रेन में एसी में सफर करने के लिए 26,775 रुपये और नॉन एसी का किराया 16,065 रखा गया है। श्रीलंका के मंदिरों में दर्शन के लिए चेन्नई से हवाई मार्ग से ले जाया जाएगा। यात्रियों को इसका किराया अलग से देना होगा। इसके लिए केवल 40 सीटें रखी गई हैं। तीन रात चार दिन के लिए इसका चार्ज प्रति यात्री 37,800 रुपये रखा गया है। यह यात्रा 11 से 15 अप्रैल के बीच होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed