{"_id":"5a8fbb4a4f1c1b05738b9021","slug":"sonipat-father-killed-boy-on-minor-age-daughter-marriage-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो बहनें एक साथ बनीं दुल्हन, फेरों से पहले खुल गई पोल, मां-बाप पहुंच गए थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बहनें एक साथ बनीं दुल्हन, फेरों से पहले खुल गई पोल, मां-बाप पहुंच गए थाने
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में नाबालिग लड़की की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साथ दो बहनें सज-धज कर दुल्हन बनीं। बारात आने ही वाली थी, अचानक दुल्हनों के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि सभी के होश उड़ गए।
सोनीपत में नाबालिग लड़की की शादी
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। खरखौदा के गांव मटिंडू में दो सगी बहनों की बुधवार को शादी थी। बारात के स्वागत की तैयारी चल रही थी कि शादी वाले दिन तड़के दुल्हनों के बाप ने घर में ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उस लड़के से आरोपी की छोटी बेटी बातचीत किया करती थी। युवक के परिजनों ने लड़की के पिता, चाचा व चचेरे भाइयों पर हत्या करने का मामला दर्ज करा दिया गया, फिलहाल सभी फरार हैं।
सोनीपत में नाबालिग लड़की की शादी
वहीं परिवार के मुखिया सहित चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज होके के बाद जहां खुशियां मनाई जा रही थी, वहां सन्नाटा पसर गया। दूसरी ओर, पुलिस जांच में एक और सच सामने आया कि जिस लड़की के लिए युवक की हत्या की गई। वह नाबालिग है। यह जानकर पुलिस चकरा गई। मामला फैलते ही बड़ी बहन की ससुराल वालों ने भी बारात लाने से मना कर दिया है। एक बारात दिल्ली तो दूसरी की जींद से आनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत में नाबालिग लड़की की शादी
मृतक युवक दीपक के पिता समुंद्र ने आरोप लगाया कि उसके बेटे से गांव की लड़की बात करती थी। वह उससे मिलने भी आती थी। उसका बेटा उसे बातचीत करने व मिलने से मना करता था। उसके बताने पर लड़की के पिता को इसे लेकर आगाह भी किया गया था। उसके बावजूद लड़की के परिजनों ने उसके बेटे को ही मारने की धमकी दे डाली थी। अब उन्होंने उसके बेटे को पशुबाड़े में ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन
सोनीपत में नाबालिग लड़की की शादी
छोटी बेटी के कागजात देखने पर मिली नाबालिग
पुलिस ने जांच की तो जिस लड़की को लेकर विवाद हुआ बताया जा रहा है वह नाबालिग मिली है। खरखौदा थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि लड़की के कागजात की जांच करने पर वह साढ़े 17 साल की मिली है। जिससे उसकी शादी हो ही नहीं सकती।
पुलिस ने जांच की तो जिस लड़की को लेकर विवाद हुआ बताया जा रहा है वह नाबालिग मिली है। खरखौदा थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि लड़की के कागजात की जांच करने पर वह साढ़े 17 साल की मिली है। जिससे उसकी शादी हो ही नहीं सकती।