एक बाप ने 'पाप' करते हुए 20 साल की जवान बेटी को मार डाला। फिर उसके शव के साथ जो किया, देखकर गांववालों और पुलिस के होश उड़ गए।
घटना हरियाणा के बहादुरगढ़ की है। मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है। सोनीपत, महेंद्रगढ़ के बाद अब बहादुरगढ़ के गांव लुकसर में बीए की छात्रा की हत्या करके परिजनों ने शव चुपके से जला दिया। मामले में पुलिस ने पिता और अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या करने और शव खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
बहादुरगढ़ सदर थाना पुलिस को बुधवार देर शाम सूचना मिली थी कि गांव लुकसर निवासी अजय को अपनी बेटी, जो राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी, के चाल-चलन पर शक था। अजय ने बेटी की परिजनों के साथ मिलकर हत्या कर दी और शव गांव की शमशान में जला रहा है।
पुलिस शमशान पहुंची तो वहां चिता जल रही थी। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने जलती चिता को नहीं छेड़ा, लेकिन मौके पर पुलिस तैनात कर दी, ताकि परिजन अब कोई हरकत न कर पाएं। वीरवार को पुलिस ने चिता से सबूत जुटाए। मृतक छात्रा के परिजनों और गांव के अन्य लोगों से पूछताछ की।
बताया जा रहा है कि पिता को मृतका के चाल-चलन पर शक था। युवती तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। सबसे बड़ी बहन का विवाह हो चुका है, जबकि बड़ा भाई दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। यह युवती बहादुरगढ़ कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। पिता अजय गांव में खेतीबाड़ी करता है।