अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के 'तेवर' तो देखिए
चंडीगढ़ में अपनी आगामी फिल्म 'तेवर' की प्रमोशन को आए सोनाक्षी और अर्जुन कपूर यहां अपने फैन्स के तेवर देख खुद भौंचक्के रह गए। देखिए तस्वीरें।
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के 'तेवर' तो देखिए
सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरियट में हुई वार्ता में अर्जुन और सोनाक्षी ने फिल्म की कहानी और इसके बारे में बताया। अर्जुन और सोनाक्षी ने बताया कि फिल्म 2003 में बनी तेलगु फिल्म की रीमेक है।
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के 'तेवर' तो देखिए
अर्जुन ने कहा कि वे सिनेमा जगत में अलग-अलग किरदारों को महत्व देते हैं। हर बार कुछ नया करने की सोचते हैं। इसीलिए उन्होंने अब तक रोमांटिक, सीरियस और एक्शन सब तरह की फिल्में की हैं।
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के 'तेवर' तो देखिए
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी ने कहा कि वे फिल्में सौ या दो सौ करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए नहीं किरदार को देखकर साइन करते हैं। सोनाक्षी की कई फिल्में सौ करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं।
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के 'तेवर' तो देखिए
वहीं फिल्म में अपने को-स्टार के साथ रोमांस और रिलेशन की अफवाहों पर बॉलीवुड स्टार ने कहा कि ये सब मीडिया की देन है। इनका कोई आधार नहीं होता। पहले वे इनके बारे में सोचकर परेशान होते थे, लेकिन अब आदत पड़ गई है। क्योंकि कुछ दिन बाद फिर दूसरी अफवाह आ जाती है। अब वे इसे सीरियस नहीं लेते।