फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक दिन में दो सौगातें: सात साल बाद भगवंत मान को मिली ये खुशी, एक झलक में भावुक हो उठे, तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई

Thu, 17 Mar 2022 01:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटकड़कलां (शहीद भगत सिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटकड़कलां (शहीद भगत सिंह नगर) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Mar 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Son and daughter arrived at the swearing in ceremony of Bhagwant Mann
भगवंत मान बने पंजाब के सीएम। - फोटो : अमर उजाला

भगवंत मान के शपथ समारोह में पूरे पंजाब व दिल्ली से भारी संख्या में लोग पहुंचे। इसके अलावा कुछ ऐसे लोग भी पहुंचे जिना आना मान के लिए निजी तौर पर बड़ी खुशी देने वाला रहा। ये हैं मान के बच्चे जो अमेरिका से उनके शपथ समारोह में शामिल होने के लिए खास तौर पर आए और समारोह का हिस्सा बने।

Son and daughter arrived at the swearing in ceremony of Bhagwant Mann
अपने बच्चों के साथ भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उनके दोनों बच्चे सीरत कौर मन्ना (21) और दिलशान मन्ना (17) पंजाब आए और भगवंत मान के साथ दोनों की फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की गई। भगवंत मान का पत्नी इंद्रप्रीत कौर से 2015 में अलगाव हो गया था। जिसके बाद इंद्रप्रीत दोनों बच्चों सीरत कौर और दिलशान मान को लेकर अमेरिका चली गई थीं। 

Son and daughter arrived at the swearing in ceremony of Bhagwant Mann
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के संगरूर के सतौज गांव में 1972 में भगवंत मान का जन्म हुआ था। भगवंत मान जट सिख हैं और इंटर पास हैं। उन्होंने बीकॉम में दाखिला लिया लेकिन वो स्नातक पूरा नहीं कर सके। इंदरप्रीत कौर से उनकी शादी हुई लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया। इनके दो बच्चे हैं, बेटा दिलशान और बेटी सीरत कौर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Son and daughter arrived at the swearing in ceremony of Bhagwant Mann
भगवंत मान के बेटा और बेटी। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह में बच्चों को देखकर भगवंत मान भावुक हो गए। वह सात साल बाद अपने बच्चों से मिले थे। दरअसल, भगवंत मान की पत्नी इंद्रप्रीत कौर तलाक के बाद अपने बच्चों समेत अमेरिका में जा बसी थीं। पत्नी से तलाक होने के बाद भगवंत मान मोहाली में अकेले रहते थे। जिस तरह से भगवंत मान, भारत में नाम काम कर रहे हैं, ठीक उसी तरह उनके बेटे दिलशान अमेरिका में बुलंदियों को छू रहे हैं। वह अमेरिका में बास्केटबॉल के प्लेयर हैं और खेल जगत में उनका खासा नाम है। 

विज्ञापन
Son and daughter arrived at the swearing in ceremony of Bhagwant Mann
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तलाक से पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में भगवंत मान की पत्नी इंद्रप्रीत उनके लिए प्रचार कर चुकी हैं। 2014 में ही भगवंत मान पहली बार संगरूर से लोकसभा सदस्य बने थे। ऐसी चर्चा थी कि मान अपने राजनीतिक जीवन में काफी व्यस्त रहते थे, जिस कारण वह पत्नी को वक्त नहीं दे पा रहे थे। इंद्रप्रीत और मान दोनों में से किसी ने इस पर खुलकर बात नहीं की और उनके बीच की अनबन का कारण भी सामने नहीं आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed