धूप से चलने वाले गजब के प्रोडक्ट, देखे हैं कभी?
धूप से चलने वाले बहुत से प्रोडक्ट आपने देखे होंगे, लेकिन ऐसे गजब के प्रोडक्ट आपने कहीं नहीं देखे होंगे। तस्वीरों में देखिए और जानिए। रिपोर्टः अवधेश शुक्ला
धूप से चलने वाले गजब के प्रोडक्ट, देखे हैं कभी?
अब पिकनिक या फिर टूर पर जा रहे हैं, जहां अंधेरा आपकी मौज-मस्ती में खलल डाल सकता है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए बस आपको सोलर फोल्डिंग लालटेन लेनी है।
धूप से चलने वाले गजब के प्रोडक्ट, देखे हैं कभी?
सोलर फोल्डिंग की कीमत सिर्फ 550 रुपये है। यह लालटेन आपको पांच घंटे अंधेरे में रोशनी देगी। चार कलर में मौजूद यह लालटेन बिना किसी दिक्कत के फोल्ड करके कहीं भी ले जा सकते हैं।
धूप से चलने वाले गजब के प्रोडक्ट, देखे हैं कभी?
सोलर लाइट स्मार्ट इसलिए है क्योंकि इसमें ह्यूमन मॉशन सेंसर लगा है। जैसे-जैसे व्यक्ति करीब आएगा लाइट की रोशनी अपने आप बढ़ती जाएगी। इस लाइट का प्रयोग आप घर के गेट या फिर भी लॉन में कर सकते हैं। इस प्रोडक्ट के तीन मॉडल हैं। इसके अलावा एग्जीबिशन में सोलर एप्पल गेट लाइट भी है। जिसे आप अपने हाथ की अंगुलियों के इशारे से जला और बुझा सकते हैं। यह प्रोडक्ट टाइमर सिस्टम से लैस है। इसमें एलईडी बल्ब लगे हैं।
धूप से चलने वाले गजब के प्रोडक्ट, देखे हैं कभी?
सोलर फोल्डिंग लाइट में डिपर सिस्टम लगा है। जिसके जरिये आप अंधेरे के मुताबिक रोशनी को ज्यादा या फिर कम कर सकते हैं। इस लालटेन को चलाने के लिए बस आपको एक बटन खोलना है और मुंह से ही थोड़ी हवा भरनी है। इसके बाद सोलर फोल्डिंग लालटेन जलने को तैयार हो गई है। यह लालटेन चार कलर सफेद, लाल, जामुनी और नीले रंग में मौजूद है। प्रोडक्ट इंजीनियर ने बताया कि आने वाले दिनों में कई और कलर में इस लालटेन को लेकर आएंगे। इस लालटेन से आप घर को भी सजा सकते हैं।