{"_id":"63bfc907c1b57959d35b7e8e","slug":"six-people-died-after-gas-cyliner-burst-in-panipat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पानीपत में जिंदा जला परिवार: 80 वर्गफुट का कमरा बना छह लोगों का श्मशान, दरवाजा तक नहीं खोल पाए, यूं आई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में जिंदा जला परिवार: 80 वर्गफुट का कमरा बना छह लोगों का श्मशान, दरवाजा तक नहीं खोल पाए, यूं आई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 Jan 2023 02:59 PM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दरवाजा तोड़ने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन टूटा नहीं। भागकर दूसरी ओर गए तो सीढ़ियों की ओर का दरवाजा भी अंदर से बंद था। दरवाजों तक से लपटें उठ रहीं थी।
विज्ञापन
1 of 5
पानीपत हादसे में मारी गई इशरत खातून, अब्दुश और रेशमा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पानीपत के गांव बिचपड़ी की परशुराम कॉलोनी की गली नंबर चार में गुरुवार सुबह हुए हादसे में पूरा परिवार जिंदा जल गया। 80 वर्गफुट का कमरा छह लोगों के लिए कब्रिस्तान बन गया। बुधवार रात से लीक हो रही गैस ने सुबह सात बजे पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया। दंपती और चार बच्चों का इतना वक्त भी नहीं मिला कि दरवाजा खोलकर बाहर निकल सकें।
2 of 5
बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हादसे में अब्दुल (42) उसकी पत्नी अफरोज (40), बेटी इशरत खातून (18), रेशमा (16), बेटे अब्दुल शकूर (10) और अफान (10) जिंदा जल गए। मृतक के पड़ोसी ने बताया कि सुबह से ही गैस लीक होने की महक आ रही थी। अफरोज को कई बार आवाज भी दी, लेकिन सुना नहीं।
3 of 5
पानीपत में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
लोगों के अनुसार, सुबह चाय बनाने के लिए गैस जलाई और पूरे कमरा आग का गोला बन गया। चिल्लाने की आवाजें आई तो सभी दौड़े, दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद था। ताला लगा हुआ था। परिवार को इतना भी वक्त नहीं मिला कि चाबी से ताला ही खोल सकें। अचानक लगी आग ने किसी को बचने का मौका ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विलाप करते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दरवाजा तोड़ने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन टूटा नहीं। भागकर दूसरी ओर गए तो सीढ़ियों की ओर का दरवाजा भी अंदर से बंद था। दरवाजों तक से लपटें उठ रहीं थी। आग बुझाने की कोशिश भी नाकाम हुई, फिर और लोग भी आ गए और मिलकर किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा टूटते ही आग का गोला बाहर निकला। अंदर कोई जिंदा नहीं था, सभी की जलकर मौत हो चुकी थी। बच्चों के शव बिस्तर पर ही पड़े थे। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस की जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पूरा परिवार करीब 80 वर्गफुट के छोटे कमरे में रह रहा था। उसी में रसोई और बिस्तर भी था। कमरे के बगल में ही एक कमरा और है, जिसमें एक और मजदूर परिवार रहता है। नीचे एक गोदाम है। एसएसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि गैस लीक होने से हादसा हुआ है। पुलिस टीम जांच कर रही हे। डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया कि सुबह चाय बनाने के लिए गैस जलाते ही आग लगी, जिसने पलक झपकते ही पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। परिवार मूलरूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।