फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानीपत में जिंदा जला परिवार: 80 वर्गफुट का कमरा बना छह लोगों का श्मशान, दरवाजा तक नहीं खोल पाए, यूं आई मौत

Thu, 12 Jan 2023 02:59 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 02:59 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दरवाजा तोड़ने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन टूटा नहीं। भागकर दूसरी ओर गए तो सीढ़ियों की ओर का दरवाजा भी अंदर से बंद था। दरवाजों तक से लपटें उठ रहीं थी।

विज्ञापन
Six People Died after Gas Cyliner burst in Panipat
पानीपत हादसे में मारी गई इशरत खातून, अब्दुश और रेशमा। - फोटो : फाइल
पानीपत के गांव बिचपड़ी की परशुराम कॉलोनी की गली नंबर चार में गुरुवार सुबह हुए हादसे में पूरा परिवार जिंदा जल गया। 80 वर्गफुट का कमरा छह लोगों के लिए कब्रिस्तान बन गया। बुधवार रात से लीक हो रही गैस ने सुबह सात बजे पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया। दंपती और चार बच्चों का इतना वक्त भी नहीं मिला कि दरवाजा खोलकर बाहर निकल सकें। 

 
Six People Died after Gas Cyliner burst in Panipat
बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हादसे में अब्दुल (42) उसकी पत्नी अफरोज (40), बेटी इशरत खातून (18), रेशमा (16), बेटे अब्दुल शकूर (10) और अफान (10) जिंदा जल गए। मृतक के पड़ोसी ने बताया कि सुबह से ही गैस लीक होने की महक आ रही थी। अफरोज को कई बार आवाज भी दी, लेकिन सुना नहीं। 
 
Six People Died after Gas Cyliner burst in Panipat
पानीपत में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
लोगों के अनुसार, सुबह चाय बनाने के लिए गैस जलाई और पूरे कमरा आग का गोला बन गया। चिल्लाने की आवाजें आई तो सभी दौड़े, दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन अंदर से बंद था। ताला लगा हुआ था। परिवार को इतना भी वक्त नहीं मिला कि चाबी से ताला ही खोल सकें। अचानक लगी आग ने किसी को बचने का मौका ही नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Six People Died after Gas Cyliner burst in Panipat
विलाप करते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दरवाजा तोड़ने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन टूटा नहीं। भागकर दूसरी ओर गए तो सीढ़ियों की ओर का दरवाजा भी अंदर से बंद था। दरवाजों तक से लपटें उठ रहीं थी। आग बुझाने की कोशिश भी नाकाम हुई, फिर और लोग भी आ गए और मिलकर किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा टूटते ही आग का गोला बाहर निकला। अंदर कोई जिंदा नहीं था, सभी की जलकर मौत हो चुकी थी। बच्चों के शव बिस्तर पर ही पड़े थे। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस की जांच शुरू हुई।


 
विज्ञापन
Six People Died after Gas Cyliner burst in Panipat
मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पूरा परिवार करीब 80 वर्गफुट के छोटे कमरे में रह रहा था। उसी में रसोई और बिस्तर भी था। कमरे के बगल में ही एक कमरा और है, जिसमें एक और मजदूर परिवार रहता है। नीचे एक गोदाम है। एसएसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि गैस लीक होने से हादसा हुआ है। पुलिस टीम जांच कर रही हे। डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने बताया कि सुबह चाय बनाने के लिए गैस जलाते ही आग लगी, जिसने पलक झपकते ही पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। परिवार मूलरूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed