फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू निगम के चाहने वालों के लिए बुरी खबर, 'अजान' विवाद में फिर बढ़ीं मुश्किलें

Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Jul 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
singer sonu nigam azaan controversy
सोनू निगम
मशहूर सिंगर सोनू निगम के लाखों चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, अजान विवाद को लेकर उनकी मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं।
singer sonu nigam azaan controversy
सोनू निगम
अजान पर आपत्तिजनक ट्वीट से जुड़े विवाद के मामले में प्ले बैक सिंगर सोनू निगम के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अपील दायर की गई है। मई माह में हाईकोर्ट की एकल बेंच ने दायर याचिका खारिज कर दी थी।
singer sonu nigam azaan controversy
सोनू निगम
सोमवार को अदालत ने याची के वकील के आग्रह पर केस की सुनवाई वीरवार तक के लिए स्थगित कर दी। ट्वीट विवाद पर दायर याचिका के बारे में एकल बेंच ने कहा था कि यह महज घटिया पब्लिसिटी हासिल करने के लिए ही दायर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
singer sonu nigam azaan controversy
SONU NIGAM
एकल बेंच के इसी फैसले के खिलाफ डिविजन बेंच में अपील दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि एकल बेंच ने याचिका को सही तरह से नहीं समझा और तथ्यों की सही जांच के बगैर याचिका खारिज कर दी। इसीलिए अब अपील दायर कर सोनू निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
singer sonu nigam azaan controversy
सोनू निगम
बता दें कि याची आस मोहम्मद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सोनू निगम के ट्वीट पर आपत्ति जताई थी। साथ ही मामले में कार्रवाई की मांग की थी। याची ने मांग की थी कि उसकी ओर से 20 अप्रैल को सोनीपत के एसपी को सोनू निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जो शिकायत की गई थी, उस पर कार्रवाई के लिए एसपी को आदेश दिए जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed