फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: वह हवेली, जहां रहा करते थे शहीद-ए-आजम भगत सिंह के मां-बाप

Fri, 24 Mar 2017 09:23 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Fri, 24 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Diwas, shaheed-e-azam bhagat singh parents house in punjab village
पंजाब के गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का घर - फोटो : अमर उजाला
शहीदी दिवस के मौके पर हम आपको दिखाने जा रहे हैं वो हवेली, जहां शहीद-ए-आजम भगत सिंह के मां-बाप रहा करते थे। देखिए तस्वीरें।
Shaheed Diwas, shaheed-e-azam bhagat singh parents house in punjab village
पंजाब के गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का घर - फोटो : अमर उजाला
ये हवेली स्थित है पंजाब के गांव खटकड़कलां में। इसे मरम्मत के बाद टूरिस्टों के लिए खोल दिया गया है। बंटवारे के बाद शहीद भगत सिंह के माता-पिता इसी घर में रहे थे। 28 सितंबर को भगत सिंह का जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको पंजाब में भगत सिंह से जुड़ी कुछ बातों से रूबरू करा रहे हैं।
Shaheed Diwas, shaheed-e-azam bhagat singh parents house in punjab village
पंजाब के गांव में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का घर - फोटो : अमर उजाला
खटकड़कलां गांव फगवाड़ा-रोपड़ नेशनल हाईवे पर उपमंडल बंगा से तीन किमी दूरी पर स्थित है। पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग खटकड़कलां स्थित भगत सिंह के पुश्तैनी मकान का दोबारा निर्माण किया है। देश के बंटवारे के बाद भगत सिंह की माता विद्यावती और पिता किशन सिंह यहीं आकर रहने लगे थे। किशन सिंह की यहां आने के बाद मौत हो गई थी। भगत सिंह की मां विद्यावती वर्ष 1975 तक यहीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shaheed Diwas, shaheed-e-azam bhagat singh parents house in punjab village
शहीद-ए-आजम भगत सिंह का घर
मां-बाप की मौत के बाद इस घर को म्यूजियम के रूप में विकसित किया गया। पुरानी और छोटी ईंटों से बने इस घर में दो पुरानी चारपाइयों व उनकी मां विद्यावती का पलंग है। जिस पर उसे बनाने वाले का नाम और गांव का नाम लिखा है। एक कमरे में लकड़ी की दो अलमारियां और खेती-किसानी से जुड़ी चीजें रखी हैं। दूसरे कमरे में फर्श पर बैठकर खाना खाने वाली डाइनिंग टेबल व कुछ बर्तन हैं।
विज्ञापन
Shaheed Diwas, shaheed-e-azam bhagat singh parents house in punjab village
शहीद-ए-आजम भगत सिंह का घर
ननिहाल गांव नारली फिल्म डायरेक्टर के लिए पसंदीदा लोकेशन बनता जा रहा है। यहां भगत सिंह के नाना की पैतृक हवेली है। अब ये जगह पंजाब ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के लिए भी शूटिंग साइट बन चुकी है। यहां आधा दर्जन हिन्दी मूवी, दर्जन भर पंजाबी गीत और कई पंजाबी मूवी के सीन फिल्माए जा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed