फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 साल बाद देखने को मिली भगत सिंह की पिस्तौल, इसी से दागी थी सांडर्स पर गोली

Mon, 24 Apr 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Mon, 24 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
shaheed bhagat singh pistol reached at punjab and will display at hussainiwala border
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
शहीद भगत सिंह ने जिस पिस्तौल से ब्रिटिश जनरल सांडर्स को मारा था, वह 90 साल बाद आपने 'घर' पहुंच गई है। आप भी देखने के लिए आएं यहां।
shaheed bhagat singh pistol reached at punjab and will display at hussainiwala border
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
दरअसल, शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की पिस्तौल साढ़े 47 वर्ष बाद पंजाब में वापस लाई गई है। अब शीघ्र ही इसे हुसैनीवाला स्थित शहीदों की समाधि पर प्रदर्शित किया जाएगा। सीमा सुरक्षा बल के इंदौर स्थित सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपन्स एंड टैक्टिक्स ने यह ऐतिहासिक पिस्तौल सीमा सुरक्षा बल के जालंधर मुख्यालय को सौंपने की कार्रवाई को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
shaheed bhagat singh pistol reached at punjab and will display at hussainiwala border
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
पूर्व में अबोहर में बैंक अधिकारी के रूप में सेवारत रहे और वर्तमान में चंडीगढ़ स्थित पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हरीचंद अरोड़ा ने एक जनहित याचिका दायर करके यह पिस्तौल पंजाब के सुपुर्द करने की गुहार लगाई थी। अमेरिका निर्मित 32 बोर का यह पिस्तौल आखिरी बार फिल्लौर स्थित पंजाब पुलिस अकादमी में 7 अक्टूबर 1969 में देखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
shaheed bhagat singh pistol reached at punjab and will display at hussainiwala border
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
इसके बाद राष्ट्रपति के आदेशानुसार जो आठ पिस्तौल इंदौर भेजी गई थी उनमें यह पिस्तौल भी शामिल थी। सीमा सुरक्षा बल के इंदौर स्थित शिक्षा केन्द्र में जवानों को हथियारों की तकनीक का विकास दर्शाने के लिए इन पिस्तौलों की आवश्यकता अनुभव की गई थी। लेकिन जब मीडिया और पंजाब पुलिस ने यह मुद्दा उठाया तो श्री अरोड़ा ने जनहित याचिका दायर करके यह पिस्तौल पंजाब को लौटाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
shaheed bhagat singh pistol reached at punjab and will display at hussainiwala border
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और पंजाब पुलिस मुख्यालय ने यह मुद्दा केन्द्रीय गृह मंत्रालय एवं सीमा सुरक्षा बल के राष्ट्रीय कार्यालय के समक्ष उठाया। अब सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों का कहना है कि भले ही जनहित याचिका के निस्तारण तक यह पिस्तौल पंजाब को लौटाई जा रही है, लेकिन इसका स्वामित्व इंदौर स्थित सेंट्रल स्कूल आफ वेपंस एंड टैक्टिस (सीएसडब्ल्यूटी) के पास ही रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed